रोमांचक मुकाबले में मैच के अंतिम गेंद पर एक रन से मुंगेर ने कोसी को हराया

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) खेल प्रतियोगिता 2025-26 के सातवें दिन के मैच का आगाज गांधी स्टेडियम बेगूसराय में किया गया.

बेगूसराय. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) खेल प्रतियोगिता 2025-26 के सातवें दिन के मैच का आगाज गांधी स्टेडियम बेगूसराय में किया गया. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि कि खेल समाज को जोड़ने का सबसे बड़ा मंच है. खेल में जाति धर्म न होकर एकजुटता तथा अनुशासन होता है. उन्होंने कहा कि हर युवा को किसी न किसी खेल जिसमें उनकी रुचि हो उससे जुड़ना एवं खेलना चाहिये. आज के पहले मैच में कोशी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंगेर की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 126 रन बनाया. मुंगेर की ओर से अमन ने 21 बॉल में 24 रन बनाकर आउट हुए वहीं आर्यन केसरी ने 16 बॉल में 23 रन बनाया. गेंदबाजी में कोशी की ओर से सइद अहाब 3.4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिया. वहींं, युवराज ने तीन ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिया. बल्लेबाजी करने उतरी कोशी की टीम निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी. कोशी की ओर से मो शाकीब आलम ने सर्वाधिक 25 रन 13 बॉल में बनाया. वहीं उज्ज्वल कुमार सिंह ने 22 बॉल में 20 रन बनाया. मुंगेर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिया. वहीं आर्यन दीनदयाल केसरी ने तीन ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिये. मुंगेर ने कोशी को एक रन से हराया. मुंगेर के आदित्य को मैन ऑफ़ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया. वहीं, दूसरा मैच पूर्णिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पूर्णिया की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और 14 ओवर में 10 विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी. पूर्णिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दिव्यांशु रॉय ने 24 गेंदों में 34 रन और राज उपाध्याय नाबाद रहते हुए 14 बॉल में 21 रनों का योगदान दिया. सारण की ओर से गेंदबाजी करते हुए विवेक यादव ने 04 ओवर में 30 रन देकर 04 विकेट लिया. वहीं अक्षित ने तीन ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारण प्रमंडल की टीम 15.1 ओवर में 80 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. सारण की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आयुष पटेल ने 29 गेंदों में 22 रन बनाये. वहीं प्रिंस कुमार ने 22 बॉल में मात्र 21 रन बनाया. पूर्णिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए राज उपाध्याय ने 03 ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिया. वहीं जय रॉय ने तीन ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिया. पूर्णिया के राज उपाध्याय को मैन ऑफ़ द मैच दिया गया. मौके पर क्रिकेट प्रतियोगिता के इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, दीपक, चिरंजीवी ठाकुर, अरुनव पंकज, दीपक कुमार दीप, शशिकांत, शुभम, रितेश, मणिकांत, क्रिकेट खिलाड़ी मुरारी कुमार, सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे. स्कोरर की भूमिका शिक्षक राहुल कुमार और अभय शंकर आर्या ने बखूबी निभाया. वहीं उद्घोषक और मंच संचालक की भूमिका शिक्षक सुमित कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >