‘साइकिल पे संडे’ अभियान की 617वीं यात्रा गढ़हरा पहुंची, 21 पौधे लगाकर 30 का किया वितरण

Begusarai News : बरौनी में साइकिल पे सन्डे अभियान के तहत लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया. 51 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.

Begusarai News : ‘साइकिल पे संडे’ अभियान के तहत टीम ने रविवार को अपनी 617वीं यात्रा पूरी की. इस दौरान टीम गढ़हरा स्थित गायत्री मंदिर परिसर पहुंची और स्वास्थ्य एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया. अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए औषधीय और फलदार पौधे लगाने के साथ लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया.

21 पौधे लगाये, 30 पौधों का किया वितरण

अभियान के तहत गढ़हरा में कुल 51 औषधीय, फलदार, अमरूद और महोगनी के पौधे उपलब्ध कराये गये. इनमें 21 पौधे मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में लगाये गये, जबकि 30 पौधों का लोगों के बीच वितरण किया गया. अभियान से जुड़े सदस्यों ने लोगों से पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

अभियान को बताया अनुकरणीय पहल

गढ़हरा गायत्री मंदिर के सत्यनारायण साह ने अभियान के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि ‘साइकिल पे संडे’ का यह अभियान देश के लिए अनुकरणीय पहल है. उन्होंने कहा कि आज की जेनरेशन जेड (Gen Z) को भी स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर समाज के बीच सक्रिय रूप से काम करना चाहिए.

Also Read : PHOTOS: औरंगाबाद में बच्चों ने इस प्रकार मनाया 'विश्व आदिवासी दिवस'

लगातार जारी है साइकिल पे संडे अभियान

अभियान के वरिष्ठ सदस्य विनोद भारती ने कहा कि ‘साइकिल पे संडे’ का अभियान लगातार जारी है. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि इस पहल से लगातार बड़ी संख्या में नये सदस्य जुड़ रहे हैं. इससे पर्यावरण संरक्षण के संदेश को और व्यापक स्तर तक पहुंचाने में मदद मिल रही है.

पर्यावरण के लिए काम करने वाली संस्थाओं के साथ मिलकर करेंगे काम

अभियान के सदस्य अंशु कुमार ने कहा कि ‘साइकिल पे संडे’ का उद्देश्य पर्यावरण के लिए काम कर रही विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर संरक्षण की दिशा में कार्य करना है. उन्होंने कहा कि यह पहल आज पूरे देश में एक नयी क्रांति का रूप ले रही है. जिस तरह लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आकर काम कर रहे हैं, उससे अभियान के सफल होने की उम्मीद बढ़ी है.

सिद्ध पीठ बड़की दुर्गा मंदिर से शुरू हुई साइकिल यात्रा

इससे पहले साइकिल यात्रा का शुभारंभ सिद्ध पीठ बड़की दुर्गा मंदिर परिसर से किया गया. साइकिल सवार बीहट और गढ़हरा होते हुए गायत्री मंदिर पहुंचे, जहां यात्रा कार्यक्रम में तब्दील हो गयी. इस अभियान में कुल 75 सदस्यों ने भाग लिया.

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में अभियान के सदस्य रामगोविंद कुमार, अभिनव कुणाल, राजकुमार, शशि कुमार, अमित ठाकुर, कीर्तनानंद, विजय मिश्र समेत अन्य सदस्य मौजूद थे. अभियान के दौरान सदस्यों ने लोगों को नियमित साइकिल चलाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने का संदेश दिया.

Also Read : PHOTOS: औरंगाबाद में बच्चों ने इस प्रकार मनाया 'विश्व आदिवासी दिवस'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >