रिटायर रेलकर्मी को अपराधियों ने सोयी अवस्था में मारी गोली, स्थिति गंभीर, इलाके में दहशत

थाना क्षेत्र के साहेबपुरकमाल पश्चिम पंचायत वार्ड दो निवासी रिटायर रेलकर्मी 64 वर्षीय कृष्णदेव साह को बदमाशों ने सोयेवस्था में गोली मारकर जख्मी कर दिया.

साहेबपुरकमाल. थाना क्षेत्र के साहेबपुरकमाल पश्चिम पंचायत वार्ड दो निवासी रिटायर रेलकर्मी 64 वर्षीय कृष्णदेव साह को बदमाशों ने सोयेवस्था में गोली मारकर जख्मी कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल को पीएचसी ले गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया. घायल की पत्नी इंदु देवी ने साहेबपुरकमाल थाने में आवेदन देकर रिश्तेदार को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना को लेकर घायल की पत्नी ने बताया है कि मेरा बड़ा पुत्र चंदन कुमार जो बिहार पुलिस में नौकरी करता है. उसकी शादी भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंर्तगत पाइन गांव निवासी अजित साह की पुत्री खुशबू कुमारी के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर लड़की चंदन के साथ रहने से इन्कार दिया. जिसके बाद शादी में मिला उपहार लड़की के परिजन को वापस कर रिश्ता समाप्त कर दिया गया. रिश्ता समाप्त होने के बाद लड़की, उसके पिता और लड़की का भाई चितरंजन कुमार ने साजिश रचकर हत्या का प्लान बनाया. इंदु देवी ने लड़की के भाई चितरंजन कुमार पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दो दिन पूर्व भी चितरंजन कुमार ने कुरहा साहेबपुरकमाल पथ में दिनदहाड़े रास्ते में मेरे पति को घेर लिया और एक सप्ताह के अंदर मार देने की धमकी देकर चला गया. रविवार की रात जब मेरा पति घर के दूसरी मंजिल के बरामद पर मच्छरदानी लगाकर सोये हुए थे, तभी आधी रात में घर की चहारदीवारी फांदकर छत पर चढ़ गया और बाएं पैर के जांघ के समीप एक गोली मारकर नीचे उतरकर मोटरसाइकिल से भाग गया. थाना प्रभारी ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद परिजनों में भय व्याप्त है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही इस मामले में आरोपित की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा क दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >