Begusarai cpi rally: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय अंचल परिषद की बैठक ग्राम कचहरी भवन धबौली में कामरेड भूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पदयात्रा और 1 सितंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारियों से संबंधित अंचल मंत्री कामरेड श्याम बहादुर सिंह द्वारा प्रस्तुत कार्य प्रतिवेदन पर चर्चा की गयी. चर्चा के बाद कार्य प्रतिवेदन को स्वीकृत कर लिया गया.
दिल्ली रैली के महत्व पर हुई चर्चा
बैठक को संबोधित करते हुए अंचल प्रभारी अनिल कुमार अंजान ने दिल्ली रैली के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने शासन और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से शिक्षा और स्वास्थ्य समेत विभिन्न क्षेत्र प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि 1 सितंबर की दिल्ली रैली के बाद देश की राजनीति करवट लेगी. अनिल कुमार अंजान ने कहा कि मजदूर और किसानों की आवाज 1 सितंबर को दिल्ली की सड़कों पर गूंजेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुटने का आह्वान किया.
एमपी परमेश्वरण को दी गयी श्रद्धांजलि
बैठक की शुरुआत में सहायक अंचल मंत्री कामरेड सुनील कुमार ने परमाणु वैज्ञानिक, मार्क्सवादी चिंतक और जन विज्ञान आंदोलन से जुड़े कामरेड एमपी परमेश्वरण के निधन पर शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया. शोक प्रस्ताव के बाद उपस्थित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट खड़े होकर मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
ये पार्टी नेता रहे मौजूद
बैठक में पार्टी नेता कामरेड इंद्रदेव कुमार, चंद्र मोहन शाह अकेला, सुरेंद्र पासवान मुखिया, चंद्रशेखर भगत पूर्व मुखिया, शंभू राय पूर्व सरपंच, विवेकानंद राय, युगेश्वर पासवान, जयशंकर सिंह, उमेश सिंह, जय नाथ महतो, रविंद्र पासवान, प्रमोद कुमार यादव, राजेंद्र पासवान, रामबालक भगत, आनंदी पासवान और रामबालक तांती समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:‘अंकल बचा लीजिए...’ गिड़गिड़ाती रही लड़की, नकाबपोश बदमाशों ने टेलर दुकान से खींचकर मारी गोली; पुलिस ने बताई वजह
