बेगूसराय. पिछले चुनाव में हमारे सत्ता में नहीं आ पाने तथा विपक्षी के बीच सिर्फ 12 हजार वोटों का अंतर था और इसको इस वर्ष बदलना मुश्किल नहीं है. अगर बेगूसराय, समस्तीपुर व खगड़िया के कार्यकर्ता जो कि बब्बर शेर हैं, ठान लेते हैं तो जो कमी थी उसकी भरपाई इन तीन जिलों से ही संभव हो जायेगी. आनेवाले दिनों में सरकार बनाने में बेगूसराय, समस्तीपुर व खगड़िया की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होगी. उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने शहर के कांग्रेस भवन में आयोजित तीन जिलों के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समागम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा.
शहर के कांग्रेस भवन में तीन जिलों के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समागम कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अखिलेश प्रसाद सिंह, महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, बिहार प्रदेश के सह प्रभारी शाहनवाज आलम, विधान परिषद कांग्रेस दल के नेता मदनमोहन झा, राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव, पूर्व मंत्री अशोक राम, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता भगत, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस शिवप्रकाश गरीब दास आदि ने संबोधित किया. कृष्णा अल्लावरु ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव गांव व घर घर जाकर यह बताना होगा कि कांग्रेस की सरकार में नौकरी मिलती थी, महंगाई कम थी,शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था थी. उन्होंने पेट्रोल की कीमतों को लेकर बड़ा हमला बोला. कहां कि आज जो विश्वगुरु बनकर घूम रहें हैं वो पड़ोसी देश नेपाल से ज्ञान ले कि पेट्रोल व डीजल का दाम कैसे कम होता है. अगर वे दाम कम करना नहीं जानते तो वे किसके लिए सरकार चला रहें हैं यह सवाल उठाते हुए बताया कि जाहिर है कि वे सरकार जनता के लिए नहीं चला रहें हैं. बिहार से दो करोड़ का पलायन हो रहा है.यहां रोजी रोजगार नहीं दे सकते, महंगाई कम नहीं कर सकते, बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधा नहीं दे सकते तो इन्हें दुबारा वोट क्यों दिया जाए. यह जनता को बताना पड़ेगा कि अच्छे दिन कांग्रेस के दिन हैं. यह बात घर घर पहुंचानी होगी. हरेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह करना पड़ेगा. लंबे लंबे भाषण से टिकट नहीं मिलेगी. बल्कि जनता के बीच रहने से टिकट मिलेगी. अगर आपका रिपोर्ट सर्वे में सही मिलेगी तो हमें लड़ने में मदद मिलेगी. हमारी ताकत जनता से आती है.जब जनता का आशीर्वाद मिलेगा तब कांग्रेस को ताकत मिलेगी तो बिहार को ताकत मिलेगी,आपको ताकत मिलेगी सबका भला होगा. श्री अल्लावरु ने कहा कि शादी के घोड़े और रेस के घोड़े में फर्क समझना होगा. रेस के घोड़े जब मैदान में दौड़ते हैं तो एक दूसरे की टांग खींचते रहते हैं,इस बीच कोई गदहा रेस जीत जाता है.इसमें दोष किसका होगा.हमारा घोड़ा जीतता है तो सरकार बनती है.उन्होंने कहा कि टिकट के लिए अब पटना और दिल्ली जाने की जरूरत नहीं सब यहीं है.जब तक जनता से कांग्रेस की ताकत नहीं दिलाएंगे तो पार्टी में बदलाव नहीं होगा.कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव, वार्ड व बूथ तीनों मजबूती से पकड़ना होगा.कार्यकर्ता जितनी एकजुटता दिखाएंगे कांग्रेस को उतनी ही ताकत मिलेगी.उतनी ही ताकत हमको मिलेगी.
कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चलने की बनानी होगी मानसिकता : अखिलेश सिंह
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनुशासित होने की बात कही. यदि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होते तो हमलोग तीनों सीट जीतते. नीतीश मुख्यमंत्री नहीं होते. तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री होते. जहां हमारा उम्मीदवार हैं व जो सीट हम जीत सकते हैं वो सीट हम जरूर लेंगे. आपसी छोटे मोटे मनमुटाव खत्म करने की अपील किया. कहा कि हम राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे हैं. कांग्रेस का 2.4% वोट बढ़ा है. यदि इसमें 2.5 प्रतिशत वोट भी बढ़ा देते हैं तो हमलोग 19 सीट से 50 सीट पर पहुंच सकते हैं. कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चलने की मानसिकता बनानी होगी. इसके पूर्व जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन व स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों ने सभी आगत अतिथियों का भव्य स्वागत किया. सिमरिया से लेकर कांग्रेस भवन तक कई जगह पर उनका स्वागत किया गया. इस अवसर पर खगड़िया विधायक क्षेत्रपति यादव, पूर्व विधायक अमिता भूषण,विधान पार्षद राजीव कुमार,पूर्व विधायक बंटी चौधरी, समस्तीपुर पूर्व मेयर अनिता राम, समस्तीपुर जिलाध्यक्ष अबुतमीम, खगड़िया जिलाध्यक्ष भानुप्रताप गुड्डू पासवान आदि ने भी अपने विचारों को रखा. कार्यक्रम की अध्यक्षता बेगूसराय जिलाध्यक्ष अभय कुमार सार्जन ने की. कार्यक्रम को सफल बनाने में शशिशेखर राय, रामविलास सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य केडी हिमांशु, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति स्वामी, अर्जुन सिंह, रामस्वरूप पासवान, नारायण सिंह, रामप्रकाश सिंह , मुरलीधर मुरारी, लखनपासवान, वरीय अधिवक्ता वैद्यनाथ प्रसाद सिंह, सुबोध सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,राकेश कुमार, ब्रजेश कुमार प्रिंस,जिला प्रवक्ता रंजीत कुमार मुखिया,हारुण रशीद खान,रत्नेश टूल्लू, राहुल कुमार, विधि प्रकोष्ठ के संजय सम्राट आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
