बदलते बिहार की तस्वीर विषय पर होगी प्रतियोगिता

शिक्षा विभाग के निर्देश पर बदलते एवं प्रगतिशील बिहार की तस्वीर विषय पर प्रखंड स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

खोदावंदपुर. शिक्षा विभाग के निर्देश पर बदलते एवं प्रगतिशील बिहार की तस्वीर विषय पर प्रखंड स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. राजकीयकृत मध्य विद्यालय मेघौल में बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तर पर होने वाले इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया गया. इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रति भगियों को बीआरसी के लेखापाल बिनोद कुमार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक देव कुमार भूषण व पूर्व सीआरसी राजेश रजक द्वारा पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया. बताते चलें कि विद्यालय स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन विगत 26 से 30 जून के बीच किया जाना है, जबकि संकुल स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन 23 जुलाई को किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >