परिहारा पंचायत में सीढ़ी सहित छठ घाट निर्माण कार्य शुरू, जिला परिषद मद से होगा निर्माण

Begusarai News : बखरी प्रखंड की परिहारा पंचायत में सीढ़ी सहित छठ घाट निर्माण कार्य शुरू हो गया है. जिला परिषद मद से स्वीकृत इस योजना से ग्रामीणों को वर्षभर लाभ मिलेगा और छठ महापर्व के दौरान व्रतियों को सुरक्षित घाट की सुविधा मिलेगी.

Begusarai News : बखरी प्रखंड अंतर्गत परिहारा पंचायत के वार्ड संख्या-16 स्थित पीपल पेड़ के समीप मोइन में जिला परिषद मद से स्वीकृत सीढ़ी सहित छठ घाट निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित पहल बताया.

लंबे समय से थी सुरक्षित छठ घाट की मांग

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से सुरक्षित और सुविधाजनक छठ घाट निर्माण की मांग की जा रही थी. लोगों की इसी मांग को देखते हुए जिला परिषद मद से योजना की स्वीकृति दिलाई गई. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद छठ महापर्व के दौरान व्रतियों को सुरक्षित घाट की सुविधा मिलेगी.

ग्रामीणों को वर्षभर मिलेगा लाभ

स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ घाट का निर्माण होने से केवल छठ पर्व के दौरान ही नहीं, बल्कि वर्षभर ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा. इससे घाट तक पहुंचना आसान होगा और जलाशय का सुरक्षित उपयोग किया जा सकेगा.

गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा होगा निर्माण : जिला परिषद सदस्य

जिला परिषद सदस्य अमित कुमार देव ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा. उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

Also Read : जलजमाव से जूझ रहा बेगूसराय का झमटिया प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई कराने को मजबूर शिक्षक



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vikash Kumar

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >