Begusarai News : बरौनी होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट में किया गया परिर्वतन

Begusarai News : लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित बस्ती गोविन्दनगर के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग एनआइ कार्य के कारण बरौनी होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रूट में परिवर्तन किया गया है.

बरौनी. लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित बस्ती गोविन्दनगर के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग एनआइ कार्य के कारण बरौनी होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रूट में परिवर्तन किया गया है. इस संबंध में पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के गोरखपुर-गोण्डा रेल खण्ड पर स्थित बस्ती-गोविन्दनगर स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य हेतु एनआई कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन में परिवर्तन किया गया है.

एनआइ कार्य को लेकर लिया गया निर्णय

जिस कारण जम्मू से 28 मार्च, 2025 को खुलने वाली 14692 जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोण्डा बस्ती गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा बढ़नी गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नही रहेगा. बरौनी से 29 मार्च, 2025 को खुलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नही रहेगा. अमृतसर से 29 मार्च, 2025 को खुलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस निर्धारित मा���्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मनकापुर, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर नही रहेगा. काठगोदाम से 29 मार्च, 2025 को खुलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मनकापुर, बभनान, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर नही रहेगा. नई दिल्ली से 29 मार्च, 2025 को खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल निर्धारित मार्ग गोण्डा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नही रहेगा. पूर्णिया कोर्ट से 29 मार्च, 2025 को खुलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नही रहेगा. सहरसा से 28 मार्च, 2025 को खुलने वाली 05577 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस गरीबरथ स्पेशल निर्धारित मार्ग गोरखपुर-बस्ती-गोण्डा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नही रहेगा. वहीं कटिहार से 29 मार्च, 2025 को खुलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >