धूमधाम से मनायी गयी चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती

खोदावंदपुर पंचायत सरकार भवन के सभाकक्ष में शनिवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान् की जयंती समारोह बड़ी धूमधाम से मनायी गयी.

खोदावंदपुर. खोदावंदपुर पंचायत सरकार भवन के सभाकक्ष में शनिवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान् की जयंती समारोह बड़ी धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा समाज के उपसभापति राजेंद्र महतो ने की. इस मौके पर कुशवाहा समाज के त्रिवेणी महतो, प्रो संजय कुमार सुमन, कुमारी सावित्री कुशवाहा, अवधेश कुमार, असीम आनंद, रामपदारथ महतो, धर्मेंद्र कुमार, युगेश्वर महतो, अरुण महतो, नवीन कुमार धर्म, रंधीर कुमार वर्मा, आनंद मार्गी डॉ राम स्वार्थ देव, राजद नेता प्रो ब्रजनंदन यादव, डॉ संजय कुमार, रंजीत पासवान आदि ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक को महान बताया और कहा कि सम्राट अशोक ने जनता की भलाई के लिए बहुत कुछ किया.

लोगों से उनके बताये रास्ते पर चलने की अपील

उनके बताये रास्ते पर चलना ही सम्राट अशोक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. वक्ताओं ने सम्राट अशोक के सिद्धांतों को अपनाने और समाज में उनके विचारों का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प भी लिया. वहीं दूसरी ओर खोदावंदपुर मुख्यालय में प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2299वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा बेगूसराय के युवा जिलाध्यक्ष तरुण कुमार रौशन ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अखंड भारत नीव रखी, उन्होंने बौद्ध धर्म का प्रचार विदेशों में भी किया. उन्होंने शांति का संदेश संपूर्ण अखंड भारतवासी को दिया. समारोह को जदयू नेता विनोद कुमार, आरएसएस के अवनीश कश्यप, भाजपा नेता डॉ हरेराम सिंह, रविंद्र कुमार, घनश्याम कुमार, संतोष कुमार दास, विजय सिन्हा, लोजपा (आर) नेता नीतीश कुमार, गौरव कुमार उर्फ जीपी सिंह, रामध्यान महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास भारती समेत अन्य ने संबोधित किया. इस मौके पर चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान् के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >