बाबा हरिगिरिधाम जा रही महिला से सोने की चकती झपटने का प्रयास, ई-रिक्शा से गिरकर घायल

Begusarai News : गढ़पुरा के हरिगिरिधाम के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चकती झपटने का प्रयास किया. चलती ई-रिक्शा से गिरने के कारण महिला घायल हो गई, पुलिस जांच में जुटी.

Begusarai News : गढ़पुरा. थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा हरिगिरिधाम के समीप बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा से पूजा-अर्चना करने जा रही महिला के गले से सोने की चकती झपटने का प्रयास किया. अचानक हुए झपट्टे से महिला अपना संतुलन खो बैठी और चलती ई-रिक्शा से सड़क पर गिर गई. घटना में महिला के हाथ-पैर में चोट आई और हाथ से खून बहने लगा. हालांकि, गनीमत रही कि झपट्टा मारने के दौरान सोने की चकती का धागा टूट गया और तीनों चकती सड़क पर ही गिर गईं. पीड़िता की पहचान पगुराहा निवासी जयजयराम यादव की पुत्री सविता कुमारी के रूप में हुई है.

पीछे से पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने मारा झपट्टा

पीड़िता ने बताया कि वह बुधवार को बाबा हरिगिरिधाम में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए ई-रिक्शा से जा रही थी. इसी दौरान गढ़पुरा-बखरी मुख्य पथ पर हिल टॉप होटल के समीप पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे. बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा में पीछे बैठी महिला के गले में पहनी सोने की चकती पर जोरदार झपट्टा मारा. अचानक हुए हमले से महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ई-रिक्शा से सड़क पर गिर पड़ी.

Also Read : नवादा में रक्षाबंधन पर महिलाओं और छात्राओं को बड़ी सौगात, 27-28 अगस्त को बसों में मुफ्त यात्रा

सड़क पर गिरने से महिला के हाथ-पैर में लगी चोट

सड़क पर गिरने के बाद कुछ दूर तक घिसटने के कारण महिला के हाथ में गंभीर खरोंच आई और खून निकलने लगा. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग और राहगीर बदमाशों की ओर दौड़े. लोगों को अपनी ओर आते देख दोनों बदमाश बाइक तेज कर गढ़पुरा बाजार की ओर फरार हो गए. बाद में स्थानीय लोगों ने सड़क पर गिरी तीनों सोने की चकती उठाकर महिला को सौंप दी.

Also Read : लोजपा (रामविलास) की संगठन समीक्षा बैठक, पंचायत से बूथ स्तर तक कमेटी मजबूत करने पर जोर

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दोनों बदमाश

घटना की सूचना मिलने पर गढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. मौके पर पहुंचे थाना के एसआई विश्वजीत कुमार ने बताया कि हरिगिरिधाम से गढ़पुरा बाजार तक तीन स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई है. फुटेज में बाइक पर सवार दो युवक दिखाई दे रहे हैं. इनमें एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठा युवक भी अपना चेहरा छिपाए हुए था. इस कारण फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है.

बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं. एसआई विश्वजीत कुमार ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. आसपास के इलाकों में भी बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Also Read : नवादा में रक्षाबंधन पर महिलाओं और छात्राओं को बड़ी सौगात, 27-28 अगस्त को बसों में मुफ्त यात्रा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >