Begusarai News : बरौनी स्थित यमुना भगत स्टेडियम खेल मैदान में सोमवार को बिहार जूनियर बालिका फुटबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल शुरू हुआ. बिहार फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित चयन ट्रायल में राज्य के सभी जिलों से करीब 140 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
बिहार फुटबॉल एसोसिएशन ने कराया चयन ट्रायल
चयन ट्रायल के दौरान सेलेक्टर के रूप में असगर हुसैन मौजूद रहे. महिला फुटबॉल बिहार की संयोजक अंशा कुमारी के अलावा पिंकी कुमारी, जूली कुमारी, बेबी कुमारी, रोहित कुमार, संजीव कुमार सिंह मुन्ना, सुबारत्तो मजूमदार एवं नाजिर हुसैन ने भी चयन प्रक्रिया में सहयोग किया. ट्रायल बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा की निगरानी में हुआ.
मंगलवार को भी होगा बालिका खिलाड़ियों का ट्रायल
आयोजकों ने बताया कि जूनियर बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मंगलवार को भी यमुना भगत स्टेडियम में जारी रहेगा. इसके माध्यम से बिहार जूनियर बालिका फुटबॉल टीम के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. बेगूसराय फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार शर्मा ने इसकी जानकारी दी.
खिलाड़ियों के रहने और भोजन की व्यवस्था
ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों के रहने और भोजन की व्यवस्था बेगूसराय फुटबॉल संघ के सचिव की ओर से की गई है. विभिन्न जिलों से पहुंची खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा गया.
एसडीओ ने खिलाड़ियों से किया परिचय
नवनियुक्त तेघड़ा एसडीओ नीरज कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर चयन ट्रायल की शुरुआत की. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और चयन प्रक्रिया की जानकारी ली. इस मौके पर आयोजन से जुड़े पदाधिकारी और फुटबॉल संघ के सदस्य भी मौजूद रहे.
Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक
