बेगूसराय के बखरी में घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम रोबिन गाय दुहने के बाद घर पर मौजूद था.इसी दौरान उसकी मां ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया. तभी किसी का फोन आया और फोन पर बात करने के बाद रोबिन ने खेत जुतवाकर आने की बात कही और घर से निकल गया. बदमाशों ने रोबिन के सिर और सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. युवक का शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पोठियारी बहियार से बरामद किया गया हैं. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया और साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Bihar Crime News:(विकास मिश्रा) बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. जिले के बखरी थाना इलाके में बुधवार रात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

मृतक की पहचान बखरी थाना इलाके के लौछे गांव निवासी स्वर्गीय विपुल सिंह के 32 वर्षीय पुत्र रोबिन कुमार सिंह के रूप में की गई है. बदमाशों ने रोबिन के सिर और सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. युवक का शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पोठियारी बहियार से बरामद किया गया.

घटना के बारें मे परिजनों ने क्या बताया?

परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम रोबिन गाय दुहने के बाद घर पर मौजूद था.इसी दौरान उसकी मां ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया,तभी किसी का फोन आया. फोन पर बात करने के बाद रोबिन ने खेत जुतवाकर आने की बात कही और घर से निकल गया.

वही काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया,लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ. इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए और मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई.

घटना पर पुलिस ने क्या बताया?

रात करीब एक बजे सूचना मिली कि पोठियारी बहियार में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि शव रोबिन का ही था. शव के पास उसका मोबाइल फोन और एक चप्पल भी पड़ा मिला.


सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है.पुलिस द्वारा घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया.बताया जा रहा है कि मृतक रोबिन कुमार सिंह मुंबई में रहकर ठेकेदारी का काम करता था और करीब एक वर्ष पहले गांव लौटा था.

घटना की जांच पर थानाध्यक्ष ने क्या बताया?

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है. इस बाबत थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बीते बुधवार की रात युवक के लापता होने की जानकारी मिली.

सूचना के आधार पर खोजबीन कर रहे थे तो युवक का शव बरामद किया गया. मामले में पीड़ित परिजनों से आवेदन प्राप्त किया जा रहा है. वही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Also Read: गोपालगंज में बिना लाइसेंस रिन्यूअल के चल रहे पेट्रोल पंपों पर विभाग का अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >