Bihar News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Bihar Accident News: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. यह दुर्घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हीरा टोल जीरो माइल से श्री कृष्ण सेतु जाने वाले सड़क की है.

Bihar Accident News: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. यह दुर्घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हीरा टोल जीरो माइल से श्री कृष्ण सेतु जाने वाले सड़क की है. स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच घटना की जांच में जुट गई है. फिलहाल, पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है.

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दो युवक एक ही बाइक से मुंगेर पुल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान NH-132 (B) पर अज्ञात वाहन से भीषण टक्कर हो गई. बाइक और अज्ञात वाहन में हुई टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े. लेकिन, तब तक टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो चुका था.

मधेपुरा के रहनेवाले थे दोनों युवक, पुलिस ने परिजनों को दी सूचना

मृतक की पहचान मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित चिकनी खार के रहने वाले लक्ष्मी शर्मा के बेटे पन्नालाल शर्मा और भागवत शर्मा के बेटे राहुल शर्मा के रूप में हुई है. दोनों युवकों की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है. दोनों किसी का अस्थि विसर्जन करने मुंगेर घाट जा रहे थे. इसी दौरान NH-132 (B) पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.

Also Read: सिवान में घर में सोई महिला की गोली मारकर हत्या, पड़ोसियों से चल रहा था आपसी विवाद…

बाइक नंबर के आधार पर हुई मृतकों की पहचान

बता दें कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है. घटना के बाद साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. बाइक नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान की है. घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है. घटना शालीग्रामी के समीप की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप वाहन से बाइक की टक्कर हुई है.

ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >