बेगूसराय में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभाओं का आयोजन, महिला हितैषी पंचायत बनाने पर हुआ मंथन

Begusarai News: पंचायत विकास दिवस के अवसर पर नावकोठी प्रखंड की सभी पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित हुई. महिला हितैषी पंचायत, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, जीविका समूह और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा की गई.

बेगूसराय से एस एम बेग की रिपोर्ट
Begusarai News: बेगूसराय में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के तहत रविवार को नावकोठी प्रखंड के सभी नौ पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. यह बैठकें नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार, विष्णुपुर की प्रभा देवी, रजाकपुर की श्वेता भारती, हसनपुर बागर के विजय पासवान, डफरपुर की सुनैना देवी, महेशवारा के अजय सहनी, पहसारा पश्चिम की निभा देवी, पहसारा पूर्वी के दिनेश यादव तथा समसा के अभिषेक कुमार उर्फ पिंटू की अध्यक्षता में आयोजित की गईं. इस महत्वपूर्ण ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ-साथ वार्ड सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविकाएं और जीविका समूह के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए.

महिला हितैषी पंचायत थीम पर केंद्रित रहा संवाद

नावकोठी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित मुख्य सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) जितेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स और स्थानीय सतत विकास लक्ष्य (एलएसडीजी) के तहत इस बार ‘महिला हितैषी पंचायत’ थीम पर विशेष चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि पंचायतों को महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित, आर्थिक रूप से सशक्त और प्रशासनिक निर्णयों में समान भागीदारी वाला बनाना सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है. ग्राम सभा के दौरान सभी पंचायतों और ग्राम स्तर की बैठकों में महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति तथा उनके सुझावों को प्राथमिकता से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया.

स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार के मुद्दों पर हुई बात

बैठक के दौरान किशोरियों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित एनीमिया जांच शिविर आयोजित करने, सेनेटरी पैड की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने और बालिका शिक्षा को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने की रणनीति बनाई गई. इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीविका समूहों को और अधिक मजबूत करने तथा उन्हें स्थानीय स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही गई. ग्राम सभा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सार्वजनिक जगहों पर रोशनी की व्यवस्था करने, पर्याप्त शौचालयों का निर्माण कराने और महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक सुदृढ़ शिकायत निवारण तंत्र विकसित करने पर गंभीर विमर्श हुआ.

सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाने की अपील

सभा में उपस्थित अधिकारियों और मुखियाओं ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ हर योग्य व जरूरतमंद महिला तक समय पर पहुंचाने की पुरजोर अपील की. इस विमर्श में पंचायत सचिव चंदन कुमार, विकास मित्र, स्वच्छता पर्यवेक्षक, रोजगार सेवक और आवास सहायकों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार, रंजीत कुमार पमपम, रामनाथ सिंह उर्फ बुडुल, टुनटुन पोद्दार, उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान, चंदन पोद्दार, मो सलमान, शत्रुघ्न कुमार और महेश महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read: बेगूसराय में सड़ी-गली अवस्था में केनरा बैंक के सहायक मैनेजर का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >