बखरी-मंसूरचक समेत कई इलाकों में फ्लैग मार्च, मोहर्रम को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

Begusarai News : मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस बल तैनात. फ्लैग मार्च में शामिल रहे पुलिस जवान, पूरे क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

Begusarai News : मोहर्रम को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च किया गया. इसी क्रम में बखरी, मंसूरचक समेत अन्य थाना क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की. साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

किसी भी गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सभी क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फ्लैग मार्च में पुलिस बल के जवान शामिल रहे और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.

Also Read : बेगूसराय में हथियारबंद अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के कर्मी से बैग लूटा, व्यवसायी समुदाय में बढ़ी चिंता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >