Begusarai News: (एस एम बेग की रिपोर्ट) समसा में बीते गुरुवार की रात वार्ड- 11 में हुए मारपीट एवं घर से बुलाकर बंधक बनाने की घटना को लेकर थाना में कैलू महतो तथा अंकेश कुमार ने अलग-अलग मामला दर्ज कराया है. इसमें समसा के मुखिया अभिषेक कुमार उर्फ पिंटु सहित रंजीत महतो,दिनकर कुमार,सचिन कुमार,यशवंत कुमार,रौनक कुमार सहित छः लोगों को नामजद बनाया है.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया अभिषेक कुमार उर्फ पिंटु,दिनकर कुमार,रौनक कुमार,भोलू शर्मा,सचिन कुमार एवं यशवंत कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया मौजूदा सरपंच बाबू साहेब कुंवर और मुखिया के बीच हुए विवाद को सुलझाने के दौरान पुलिस समसा गई थी. इसी बीच पीड़ित के शिकायत पर दीपक कुमार और अंकेश कुमार को मुखिया के घर से बाहर निकाला गया. पीड़ितों के आवेदन के आलोक में कार्रवाई की गयी है.
घर से खींचकर ले जाने और बंधक बनाने का आरोप
समसा के कैले महतो के पुत्र दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि मुखिया अभिषेक कुमार उर्फ पिंटु एवं रंजीत महतो सहित 8-10 लोग मुझे अपने घर से खींचकर ले गए और लाठी डंडा से बुरी तरह मारपीट कर हाथ पैर बांधकर गुप्त स्थान पर रखे हुए थे. क्योंकि एक रात पहले मुखिया एवं रंजीत महतो का आदमी भोलू शर्मा मेरे घर में गलत इरादे से घुसा था. हल्ला होने पर गांव के कुछ लोगों के द्वारा गोलू शर्मा को गाली गलौज और थप्पड़ से मारा गया था. इसी रंजिश में दीपक कुमार,अंकेश कुमार एवं अन्य लोग जो भोलू शर्मा के मारपीट में शामिल थे. सबको अपने घर पर बुलाकर बुरी तरह मारपीट किया.
सरपंच की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना सरपंच ने डीएसपी कुंदन कुमार और थाना अध्यक्ष मो. फिरदौस को दी. गुरुवार रात ही पुलिस ने छापेमारी कर मुखिया को नशे की हालत में अन्य साथियों के साथ धर दबोचा. इस सिलसिले में अलग-अलग कांड अंकित कर मुखिया समेत अन्य पांच को हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
Also Read: बिहार के उपमुख्यमंत्री को धमकी भरा कॉल, साइबर थाने में FIR, जांच में जुटी पुलिस
