Begusarai News: प्रखंड कार्यालय निर्माण से बंद हुआ रास्ता, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें, ‘लूप लाइन’ बनाने के लिए उठाई मांग

Begusarai News: बेगूसराय जीले में विकास के काम से बढ़ी आफत, ब्लॉक निर्माण से बंद हुआ वैकल्पिक मार्ग, ग्रामीणों ने लूप लाइन की मांग को लेकर खोला मोर्चा

Begusarai News: (शशिकांत प्रसाद वर्मा) बेगूसराय जिले के गढ़पुरा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में बन रहे नये प्रखंड कार्यालय भवन के कारण वर्षों से उपयोग में आने वाला वैकल्पिक रास्ता बंद हो जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है. ग्रामीणों ने विंदेश्वरी पुस्तकालय से नये प्रखंड कार्यालय भवन के किनारे होते हुए गढ़पुरा चौक तक लूप लाइन सड़क निर्माण कराने की मांग प्रशासन से की है.

ग्रामीणों का क्या कहना

वर्तमान में विंदेश्वरी पुस्तकालय से डिहबार बाबा स्थान तक सड़क बनी हुई है. बीच से गुजर रही नहर क्षेत्र में नये प्रखंड कार्यालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है. भवन निर्माण शुरू होने से पहले बाजार में जाम लगने की स्थिति में लोग इसी रास्ते होकर आसानी से आवागमन करते थे. इससे बाजार की भीड़भाड़ से राहत मिलती थी और राहगीरों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो जाता था. लेकिन प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण के बाद यह रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है.

बाजार क्षेत्र में यातायात दबाव कम होगा

इसका असर खासकर उन लोगों पर पड़ रहा है जो बाजार जाम के दौरान इस रास्ते का उपयोग करते थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि गढ़पुरा बाजार में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है. ऐसे में वैकल्पिक मार्ग नहीं रहने से लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण देवव्रत सिंह, पप्पू सिंह, परमानंद सिंह समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए प्रखंड कार्यालय भवन के बगल से रास्ता खोलते हुए लूप लाइन सड़क की व्यवस्था की जाए. लोगों का कहना है कि यदि इस मार्ग को चालू कर दिया जाता है तो बाजार क्षेत्र में यातायात दबाव कम होगा और आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी.

Also Read : बेगूसराय में आज: जानें बेगूसराय में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >