आर.के.ए.लॉ कॉलेज में 21 मई तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, बंद रहेंगी कक्षाएं

Begusarai News: आर. के. ए. लॉ कॉलेज, बेगूसराय में शैक्षणिक कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण आधिकारिक सूचना जारी की गयी है.

Begusarai News: (बेगूसराय से विपिन कुमार मिश्र की रिपोर्ट) आर. के. ए. लॉ कॉलेज, बेगूसराय में शैक्षणिक कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण आधिकारिक सूचना जारी की गयी है. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण 23 मई से 21 जून 2026 तक कॉलेज में पठन-पाठन का कार्य पूरी तरह बंद रहेगा.

22 जून के बाद खुलेगा कॉलेज

इसके बाद 22 जून 2026 से महाविद्यालय अपने निर्धारित समय के अनुसार पुनः खुलेगा. कॉलेज के नोडल पदाधिकारी प्रो संजीव कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए कॉलेज प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. अवकाश के दौरान भी छात्रों को समय पर सही और सटीक जानकारियां उपलब्ध करायी जायेंगी, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. कॉलेज प्रशासन छात्र-छात्राओं के हित में हमेशा निर्णय लेता रहा है.

जारी रहेगी नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया : प्रभारी प्राचार्य

प्रभारी प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि कॉलेज बंद रहने के दौरान भी नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी रहेगी. इस संबंध में किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी कॉलेज के सूचना पट, आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल ग्रुप पर समय-समय पर दी जायेगी. छात्र किसी भी तरह की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें. सोशल साइट पर आनेवाली कॉलेज संबंधी भ्रामक सूचना पर भरोसा नहीं करें.

Also Read: बेगूसराय में भीषण गर्मी से बचने का बच्चों को दिया गया मंत्र, स्कूल में सुरक्षित शनिवार पर चला जागरूकता अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >