लापता बच्चियों की तलाश में पुलिस को मिली सफलता, 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद

Begusarai News : लापता बच्चियों की तलाश में पुलिस को मिली सफलता, परिवार ने ली राहत की सांस. टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने लापता बच्चियों को खोज निकाला. नीचे पढ़ें पूरी खबर.

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai News : बखरी थाना क्षेत्र से लापता हुई चार बच्चियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान के कारण संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 22 जून को बखरी थाना को सूचना मिली कि ग्राम गंगारहों मुशहरी की चार बच्चियां अपने परिजनों को बिना बताए कहीं चली गई हैं और उनका कोई पता नहीं चल रहा है.

बखरी पुलिस की तकनीकी जांच रंग लाई, खगड़िया से मिलीं चारों बच्चियां

सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस हरकत में आई और बच्चियों की तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान एक परिजन द्वारा एक बच्ची का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया.पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान करते हुए मोबाइल नंबर के टावर लोकेशन का पता लगाया. लोकेशन के आधार पर बखरी थाना की पुलिस टीम ने खगड़िया जिले के मोरकाही थाना से संपर्क स्थापित किया तथा संयुक्त प्रयास से ग्राम मारर रसोक में छापेमारी कर चारों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया.

सकुशल बरामदगी के बाद परिवारों में लौटी खुशी

बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. इस सफल कार्रवाई को लेकर परिजनों ने बखरी पुलिस का आभार व्यक्त किया है. वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है.

Also Read : साहेबपुरकमाल थाना पुलिस ने दो मामलों में अपराधियों को दबोचा, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >