Begusarai News : (एस एम बेग) पुलिस ने समसा से एक हत्यारोपी बदमाश बमबम महतो गिरोह के सदस्य रणवीर कुमार को गिरफ्तार किया है.थाना अध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया की डंडारी थाना कांड संख्या 119/10 के नामजद अभियुक्त जिसके ऊपर समसा के तुलसी महतो के हत्या का आरोप है.
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.
क्या था पूरा मामला?
गौरतलब हो कि 12 अक्टूबर 2019 को समसा के तुलसी महतो की लाश डंडारी थाना क्षेत्र के तुरकिया स्कूल के निकट पुलिया के नीचे मिली थी.
मृतक की पत्नी क्रांति देवी ने पुलिस के समक्ष फर्द बयान देकर बताया था कि मेरे पति को गोली मारकर पूर्व मुखिया अरुणा देवी उसके पति बमबम महतो,रंजीत महतो,छोटू महतो,विनोद महतो,अमरजीत महतो,रणवीर महतो ने हत्या कर दी.
पुलिस ने घटना पर क्या बताया?
पुलिस ने इस कांड में सात लोगों पर आरोप लगाकर नामजद किया था. इस मामले में रणवीर कुमार पर कोर्ट से वारंट निर्गत था.पुलिस उसके ठिकाने पर लगातार छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर उसे समसा से गिरफ्तार किया है.
इस गिरफ्तारी में थाना अध्यक्ष के अलावा सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार,विश्वजीत कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
Also Read : नालंदा की 52 बूटी साड़ी के लिए कभी रूठ जाती थीं दुल्हनें, सालों बाद भी चमक बरकरार
