एनटीपीसी बरौनी को मिला प्लैटिनम अवॉर्ड, गोवा में 10वें एपेक्स इंडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 में सम्मानित

एनटीपीसी बरौनी को गोवा में आयोजित एपेक्स इंडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 में प्लैटिनम अवॉर्ड मिला. यह सम्मान मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के माध्यम से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए दिया गया. इस पहल से हर महीने लगभग 2000 लोग लाभान्वित हो रहे हैं.

Begusarai News: (बिपिन राज की रिपोर्ट) एनटीपीसी बरौनी को एपेक्स इंडिया फाउंडेश द्वारा गोवा में आयोजित 10वें एपेक्स इंडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 में प्लैटिनम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह प्रतिष्ठित पुरस्कार एनटीपीसी बरौनी की उस प्रभावशाली एवं सतत पहल के लिए प्रदान किया गया, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने हेतु मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है. एनटीपीसी बरौनी की ओर से यह पुरस्कार कार्यपालक (सीएसआर) पृथ्वी राज ने ग्रहण किया.

परियोजना प्रमुख ने दी टीम को बधाई

एनटीपीसी बरौनी परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान संगठन की समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता और सतत सामुदायिक विकास प्रयासों का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी एनटीपीसी बरौनी समाज कल्याण और सतत विकास की दिशा में इसी प्रकार कार्य करता रहेगा.

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एनटीपीसी बरौनी की मोबाइल मेडिकल यूनिट ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. इस पहल के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच सुविधाएं, निःशुल्क दवाइयों की उपलब्धता जैसी सेवाएं ग्रामीण लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं.

हर महीने 2000 से अधिक लोग लाभान्वित

इस स्वास्थ्य पहल से प्रतिमाह लगभग 2,000 लाभार्थी लाभान्वित हो रहे हैं. इससे ग्रामीण समुदायों को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं तथा स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ रही है. यह उपलब्धि एनटीपीसी बरौनी के सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याणकारी कार्यों को और मजबूती प्रदान करती है.

Also Read: गया से बैंकॉक के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, दो जिलों में बनेंगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >