न्यू जाफरनगर के पास सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Begusarai News : बेगूसराय हादसा: पहचान पत्र न मिलने से अज्ञात बना मृतक, शोक का माहौल.

साहेबपुरकमाल (बेगूसराय) से अजय कुमार की रिपोर्ट
Begusarai News : बेगूसराय जिले के एनएच-31 फोरलेन सड़क पर न्यू जाफरनगर गांव के समीप सोमवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया. थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि सोमवार सूचना प्राप्त हुई थी कि न्यू जाफरनगर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. सूचना के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

एनएच-31 हादसा: मृतक की पहचान अब तक अज्ञात, परिजनों की तलाश तेज

पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास न तो मोबाइल फोन मिला और न ही कोई पहचान पत्र अथवा अन्य दस्तावेज,जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा,ताकि उसकी पहचान हो सके. यदि निर्धारित अवधि तक कोई परिजन या पहचानकर्ता सामने नहीं आते हैं तो नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा. पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों तथा अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाने में लगी हुई है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.

Also Read : नाबालिग से दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार, जमुई से नवादा पुलिस ने धर दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >