मुहर्रम पर नावकोठी की पंचायतों में गूंजा अकीदत का माहौल, प्रशासन रहा मुस्तैद

Begusarai News : बेगूसराय के नावकोठी में भाईचारे की मिसाल, सभी समुदायों ने मिलकर मनाया मुहर्रम. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

बेगूसराय से एस एम बेग की रिपोर्ट
Begusarai News : नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मुहर्रम का पर्व शांति एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया. प्रशासनिक पदाधिकारियों के कुशल प्रबंधन से सभी जगह समय से जुलूस निकाला गया. युवाओं की टोली ने ताजिया के साथ रक्षात्मक खेल एवं करतब वगैरह का प्रदर्शन किया. प्रखंड के विष्णुपुर, देवपुरा, समसा, नावकोठी, खैरबन, पीरनगर, पहसारा, वृन्दावन में सभी समुदाय के लोगों ने मिलजुल कर मुहर्रम का त्योहार मनाया.

विष्णुपुर-देवपुरा में निकला भव्य ताजिया जुलूस, सैकड़ों युवाओं की रही भागीदारी

हसनपुर बागर, रजाकपुर सहित अन्य गांव में यौमे आशूरा का पर्व मनाया गया, लोगों ने रोजा रख कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया तथा दुआए मगफिरत की. ताजिया जुलूस का मुख्य आयोजन हर साल के तरह विष्णुपुर, देवपुरा में मुख्य रूप से किया गया. इस जुलूस में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया.युवाओं के जोश देखने लायक था. थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने सरकारी दिशा निर्देश के अनुपालन के लिए पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की थी. सशस्त्र बल के जवान विभिन्न इमामबाड़े का भ्रमण करते देखे गये.

Also Read : बेगूसराय लव स्टोरी: किन्नर से प्रेम कर शिक्षक के बेटे ने रचाई शादी, समाज के विरोध के बावजूद नहीं टूटा रिश्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >