Begusarai News: बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया घाट बिंदटोली से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किशोर को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार (निरुद्ध) किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है.
17 वर्षीय गोलू निषाद के पास से मिला कट्टा और कारतूस
मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चकिया थाना पुलिस ने सिमरिया घाट बिंदटोली निवासी सियाराम महतो के 17 वर्षीय पुत्र गोलू निषाद को एक अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथों पकड़ा.
पहले से दर्ज हैं आर्म्स एक्ट के मामले
चकिया थानाध्यक्ष गौतम कुमार दास ने बताया कि निरुद्ध किशोर का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध चकिया थाना में पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 27/25 और कांड संख्या 03/26 दर्ज हैं.
पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि निरुद्ध किए गए किशोर से आवश्यक पूछताछ की जा रही है. कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए आगे की अग्रिम कार्रवाई (बाल सुधार गृह भेजने संबंधी) की जा रही है.
