बेगूसराय में घरों से गहने, नए कपड़े समेत लाखों की चोरी, घर में होनी थी बेटी की शादी

Begusarai News : बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र स्थित पनसल्ला गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की इस बड़ी वारदात में बेटी की शादी के लिए वर्षों से जुटाए गए गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान भी चोरी हो गए.

Begusarai News : (विकाश मिश्रा) बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र स्थित पनसल्ला गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की इस बड़ी वारदात में बेटी की शादी के लिए वर्षों से जुटाए गए गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान भी चोरी हो गए. घटना के बाद गांव में दहशत और पीड़ित परिवारों में मातम का माहौल है.

भीषण गर्मी की रात बनी चोरों के लिए मौका

जानकारी के अनुसार पनसल्ला गांव निवासी संतोष सिंह और शंभू सिंह के घरों में यह चोरी हुई. भीषण गर्मी के कारण परिवार के सदस्य पहले नीचे के कमरों में सो रहे थे, लेकिन देर रात सभी लोग छत पर चले गए. घर का निचला हिस्सा खाली होते ही चोरों ने मौके का फायदा उठा लिया.

खिड़की के लोहे के रॉड काटकर घर में घुसे बदमाश

बताया जा रहा है कि चोर पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए. उन्होंने शीशम की लकड़ी से बनी खिड़की में लगे लोहे के तीन रॉड काट दिए और आसानी से अंदर पहुंच गए. इसके बाद अलमारी और गोदरेज तोड़कर कीमती सामान समेट लिया.

बेटी की शादी के सपनों पर फिरा पानी

पीड़ित संतोष सिंह, जो साइकिल की दुकान चलाते हैं, ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए वर्षों की मेहनत से गहने और पैसे जमा किए थे. चोर अलमारी तोड़कर करीब 70 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के जेवर, नए कपड़े और 1.60 लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गए.

रोते हुए बोले पिता, अब बेटी की शादी कैसे होगी

घटना के बाद भावुक हुए संतोष सिंह ने कहा कि उन्होंने पाई-पाई जोड़कर बेटी के भविष्य के लिए गहने और रकम इकट्ठा की थी. एक ही रात में सब कुछ लुट जाने से परिवार गहरे सदमे में है. अब सबसे बड़ी चिंता बेटी की शादी को लेकर है.

दूसरे घर से भी लाखों के जेवर और नगदी चोरी

चोरों ने इसके बाद शंभू सिंह के घर को निशाना बनाया. परिवार की सदस्य बबिता देवी ने बताया कि सुबह जब वह नीचे पहुंचीं तो गोदरेज का ताला टूटा हुआ मिला. चोर गेहूं बेचकर रखे गए 41 हजार रुपये नकद के अलावा सोने की चेन, अंगूठी, हंसुली, कान के फूल और चांदी की पायल समेत कई कीमती आभूषण चोरी कर ले गए.

पांच भर से ज्यादा सोना ले गए बदमाश

पीड़ित परिवार के अनुसार चोर पांच भर से अधिक सोने के जेवर और बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए हैं. चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.

तीसरे घर में भी चोरी की कोशिश, जागने पर भागे चोर

ग्रामीण ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने उनके घर में भी घुसने का प्रयास किया था. करीब आठ से नौ बदमाश गेट खोलने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान उनकी मां की नींद खुल गई. शोर मचाने पर बदमाश ईंट फेंकते हुए खेत की तरफ भाग निकले.

गांव में दहशत, लोगों में भारी आक्रोश

एक ही रात में हुई इतनी बड़ी चोरी की घटना से पूरे गांव में भय का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस खंगाल रही CCTV और सुराग

घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घरों में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण पुलिस को पहचान में परेशानी हो रही है. हालांकि आसपास के इलाकों और मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

चोरों की गिरफ्तारी और सामान बरामद करने की मांग

ग्रामीणों और पीड़ित परिवारों ने पुलिस प्रशासन से चोरों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं.

Also Read : नालंदा पुलिस, STF और EOU का महा-ऑपरेशन, संतोष डॉन के ठिकानों पर छापेमारी, परिवार के सदस्य हिरासत में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >