Begusarai News: अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर क्विज का आयोजन, दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Begusarai News: बेगूसराय के नावकोठी स्थित अपग्रेड मिडिल स्कूल पूर्वी डफरपुर में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. बच्चों को जैव विविधता, पर्यावरण संतुलन और जीव-जंतुओं के संरक्षण की जानकारी दी गई.

Begusarai News (एस एम बेग की रिपोर्ट): बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड के अपग्रेड मिडिल स्कूल पूर्वी डफरपुर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान क्विज प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं प्रकृति दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को पर्यावरण और जैव विविधता के प्रति जागरूक किया गया.

पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के बारे में दी गई जानकारी

प्रधानाध्यापक हर्षवर्धन कुमार एवं शिक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में बच्चों को विभिन्न प्रकार के फूलों, पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. प्रधानाध्यापक ने कहा कि दुनिया में मुख्य रूप से जलचर, नभचर और थलचर जीव पाए जाते हैं. उन्होंने बताया कि मनुष्य विवेकशील प्राणी है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है.

जैव विविधता संरक्षण के लिए संकल्प लेने की जरूरत

उन्होंने कहा कि आधुनिक विकास के कारण वातावरण को काफी क्षति पहुंची है, इसलिए सभी लोगों को प्रकृति और जैव विविधता संरक्षण के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है. क्विज प्रतियोगिता में वर्ग अष्टम की छात्रा प्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं हरिओम कुमार द्वितीय और चांदी कुमारी तृतीय स्थान पर रहे.

Also Read: Begusarai News: बरौनी एनटीपीसी को मिला इंटरनेशनल सेफ्टी अवॉर्ड 2026, मेरिट श्रेणी में सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >