बेगूसराय के देवपुरा एपीएचसी के जर्जर भवन को लेकर, मंत्री निशांत कुमार से मिले भाजपा कार्यकर्ता

Begusarai News : बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड स्थित देवपुरा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. चहारदीवारी नहीं होने, भवन जर्जर रहने और अतिक्रमण की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है.

Begusarai News : (एस एम बेग) बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड स्थित देवपुरा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. चहारदीवारी नहीं होने, भवन जर्जर रहने और अतिक्रमण की समस्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है.

स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध

मामला नावकोठी प्रखंड की विष्णुपुर पंचायत स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर देवपुरा का है. भाजपा कार्यकर्ता जयशंकर भारती समेत अन्य लोगों के आवेदन के आधार पर मंडल अध्यक्ष मुकेश महतो ने बखरी विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान से मुलाकात कर स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी और नए भवन निर्माण की मांग उठाई.

हजारों लोगों का सहारा बना है यह स्वास्थ्य केंद्र

भाजपा नेताओं ने बताया कि विष्णुपुर, सिसौनी सहित आसपास के कई गांवों की बड़ी आबादी के लिए देवपुरा स्वास्थ्य केंद्र ही एकमात्र मुख्य इलाज केंद्र है. लेकिन चहारदीवारी नहीं होने के कारण यहां रखे उपकरण और अन्य सामान असुरक्षित हैं. साथ ही केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण भी किया जा चुका है.

जर्जर भवन कभी भी बन सकता है मौत का कारण

कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों के रहने की कोई व्यवस्था नहीं है. पूर्व से बना आवासीय परिसर, ओपीडी और अन्य भवन पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं. भवन की हालत इतनी खराब है कि वह कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है.

स्वास्थ्य मंत्री से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने ग्रामीणों के आवेदन के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात कर जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की है. अब लोगों की नजर सरकार की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

Also Read : शेखपुरा में ट्रक ने दिया चकमा स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत तीन घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >