Begusarai News: अनुकंपा की नौकरी के लालच में भाई बना कातिल, बखरी पुलिस ने रोबिन सिंह हत्याकांड का किया खुलासा

Begusarai News: बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में हुए रोबिन सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने अनुकंपा की नौकरी पाने के लालच में अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की थी.

Begusarai News (विकाश मिश्रा): बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लौछे गांव में हुए चर्चित रोबिन सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे भाई सोबीन सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने की लालच में उसने अपने बड़े भाई की हत्या की साजिश रची थी.

एसडीपीओ ने किया मामले का खुलासा

गुरुवार को बखरी थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ कुंदन कुमार ने पुरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि आरोपी सोबीन सिंह ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी घटनास्थल के समीप झाड़ियों से बरामद कर लिया गया है.

नौकरी पाने के उद्देश्य से की थी हत्या

पुलिस के अनुसार,आरोपी के पिता विपुल सिंह की पूर्व में मृत्यु हो चुकी थी. पिता की मौत के बाद परिवार में अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिलने की संभावना थी. इसी नौकरी को पाने के उद्देश्य से आरोपी ने अपने बड़े भाई रोबिन सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

करीब से मारी गई थी दो गोली

एसडीपीओ ने बताया कि घटना की रात सोबीन सिंह ने रोबिन सिंह को खेत जुतवाने के बहाने से एक सुनसान स्थान पर बुलाया और बेहद करीब से दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने हथियार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.

तकनीकी साक्ष्य के आधार पर हुआ खुलासा

पुलिस ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन किया गया. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बखरी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार, एसआई लाल बिहारी यादव, विक्रम चौधरी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

Also Read: बेगूसराय में तारी दुकानदार पर हमला, पांच बदमाशों ने धारदार हथियार से किया घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >