बेगूसराय में आपसी विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से जख्मी

Begusarai News: बेगूसराय के खोदावंदपुर में आपसी विवाद के दौरान चली गोली में 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हथियार बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है

Begusarai News (राजेश कुमार) : बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर गांव में गुरुवार की शाम आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान चली गोली में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक की पहचान खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी रंजीत पासवान के 21 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में की गई है. गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है.

आरोपी की तलाश जारी

स्थानीय पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में खोदावंदपुर गांव के वार्ड संख्या पांच निवासी नंदू साह के पुत्र शिवम कुमार पर गोली चलाने का आरोप सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

युवक की हालत चिंताजनक

चिकित्सकों के अनुसार घायल आनंद कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है.

Also Read : परसा दरोगा राय चौक से इंदिरा मार्केट तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >