बेगूसराय: बाढ़ में घिरे गांवों के बीच पहुंचे मंत्री रामकृपाल यादव, नाव से लिया हालात का जायजा

राज्य के मंत्री रामकृपाल यादव ने बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया और नाव से सुदूर इलाकों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं.

Minister Ramkripal Yadav in Begusarai : बेगूसराय जिले के मटिहानी में राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सह जिले के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को बेगूसराय और मटिहानी के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. मंत्री ने उलाव, गुप्ता लखनिया बांध से होते हुए रामदीरी, सिहमा, खोरमपुर, चकौर और छितरौर आदि गांवों के बाढ़ग्रस्त इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया.

सामुदायिक रसोई का किया निरीक्षण

दौरे के क्रम में प्रभारी मंत्री छितरौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय प्रशासन की ओर से संचालित सामुदायिक रसोई का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने वहां मौजूद बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली. मंत्री ने रसोई में उपलब्ध कराये जा रहे भोजन और राहत व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से भी जानकारी ली.

नाव से सुदूर इलाकों में पहुंचे मंत्री

इसके बाद मंत्री ने नाव के जरिए बाढ़ के पानी से घिरे सुदूर इलाकों का भ्रमण किया और वहां रह रहे लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री और जरूरी सुविधाएं पहुंचाने का निर्देश दिया.

राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर

निरीक्षण के दौरान रामकृपाल यादव ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पूरी तरह संकल्पित है. प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाये जा रहे हैं. वर्तमान में क्षेत्र में नावों का परिचालन और सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही है, जहां बाढ़ पीड़ितों को पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की गयी

उन्होंने कहा कि मवेशियों के लिए भी पर्याप्त पशु चारे की व्यवस्था की गयी है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और आवश्यकता के अनुसार सामुदायिक रसोई तथा राहत सामग्री का दायरा और बढ़ाया जाए. मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नारायण कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >