राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेगूसराय का शानदार प्रदर्शन, पहले दिन जीते 16 पदक

Begusarai News : मोतिहारी में आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पहले दिन बेगूसराय के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण समेत कुल 16 पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया है.

Begusarai News : मोतिहारी के आर्य विद्यापीठ स्कूल, बालगंगा में आयोजित 36वीं बीटीए राज्य स्तरीय क्योरुगी तथा 9वीं बीटीए राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पहले दिन बेगूसराय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. बेगूसराय के खिलाड़ियों ने पहले दिन 5 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर कुल पदकों की संख्या 16 तक पहुंचा दी. इस प्रदर्शन के साथ पदक तालिका में बेगूसराय की स्थिति मजबूत हुई है.

कैडेट बालक वर्ग में ऋषभ, शिवम और प्रिंस ने जीते स्वर्ण

प्रतियोगिता के पहले दिन सब-जूनियर वर्ग के 28 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में साक्षी कुमारी और 25 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में सोनम कुमारी ने कांस्य पदक जीता. कैडेट बालक वर्ग के 41 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में ऋषभ कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया. 57 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में मोहम्मद अली ने रजत और 61 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में पीयूष ने रजत पदक जीता. वहीं, 65 किलोग्राम से नीचे और 65 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में क्रमशः शिवम कुमार और प्रिंस कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

कैडेट बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

कैडेट बालिका वर्ग के 29 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में रिमझिम कुमारी ने रजत पदक जीता. 37 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में सुरुचि कुमारी ने कांस्य और 41 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में अनन्या कुमारी ने रजत पदक हासिल किया.

जूनियर बालिका वर्ग में भी पदकों की बरसात

जूनियर बालिका वर्ग में 43 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में छवि ने रजत पदक जीता. 46 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में चाहत प्रिया ने रजत पदक हासिल किया. वहीं, 52 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में शुभप्रिया ने स्वर्ण पदक जीता. 63 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में ऋचा कुमारी ने कांस्य और 68 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में खुशी कुमारी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया. 68 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में आयुषी कुमारी ने कांस्य पदक जीता.

पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

बेगूसराय के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर जिलाध्यक्ष सह बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नंदू कुमार, कल्याण केंद्र के सचिव भोगेंद्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष वागीश आनंद, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कनौजिया, जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार तांती, रिफाइनरी कर्मी इंकु कुमार, रिफाइनरी कर्मी सह ताइक्वांडो खिलाड़ी राजवंशी कुमार, जिला कोच मणिकांत, बरौनी ताइक्वांडो क्लब के कोच मो. फुरकान, बलिया कोच मनोज कुमार स्वर्णकार, श्याम कुमार राज, श्याम किशोर सिंह और चौधरी जिशान ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

Also Read : PHOTOS: औरंगाबाद में बच्चों ने इस प्रकार मनाया 'विश्व आदिवासी दिवस'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >