बेगूसराय को मिली 10 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने बिहार के 211 नए राजकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया, जिसमें बेगूसराय के 10 कॉलेज भी शामिल हैं. इन कॉलेजों से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को अपने जिले में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिलेगी.

Begusarai New Government Degree Colleges : बिहार सरकार की उच्च शिक्षा विस्तार योजना के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री ने राज्य के 211 नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया. इसी क्रम में बेगूसराय जिले के 10 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में भी विधिवत शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, महाजी (मटिहानी) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

Begusarai News : ग्रामीण छात्रों को अब अपने जिले में मिलेगी उच्च शिक्षा.

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि जिले में 10 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का संचालन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि इन कॉलेजों के शुरू होने से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिलेगी और उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने छात्रों से इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की.

मटिहानी में लाइव प्रसारण के साथ हुआ समारोह

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, विधान पार्षद सर्वेश कुमार सिंह, पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूजा प्रीतम सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. सभी ने राज्य सरकार की इस पहल को उच्च शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया.

बछवाड़ा राजकीय डिग्री कॉलेज का हुआ उद्घाटन

'निश्चय 3.0 – उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य' कार्यक्रम के तहत राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बछवाड़ा का भी विधिवत शुभारंभ किया गया. क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने शिलापट्ट का अनावरण और फीता काटकर कॉलेज का उद्घाटन किया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि कॉलेज खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और इससे बिहार में शिक्षा के क्षेत्र को नई गति मिलेगी.

शिक्षाविदों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. श्रवण कुमार महंथ, आत्माराम दास, जिला परिषद सदस्य मनमोहन, स्थानीय मुखिया, मुखिया संघ के अध्यक्ष, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bipin Kumar Mishra

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >