बरौनी-बेगूसराय समेत अन्य स्टेशनों पर टिकट जांच, 63 हजार से अधिक मामलों में 6.13 करोड़ जुर्माना वसूला

सोनपुर मंडल में यात्रियों को नियमसम्मत यात्रा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। जुलाई में 63,191 टिकट जांच मामलों में 6.13 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व वसूला गया.

Begusarai News: पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में यात्रियों को नियमसम्मत यात्रा के प्रति जागरूक करने और रेलवे राजस्व की सुरक्षा के उद्देश्य से विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष मेगा टिकट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है. मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मानसी, खगड़िया और नवगछिया समेत विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर अभियान चलाया गया.

ट्रेनों में भी चला सघन जांच अभियान

अभियान के दौरान विभिन्न मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में भी व्यापक टिकट जांच की गयी. टिकट जांच कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन जांच की. बिना टिकट यात्रा करने, अनियमित टिकट पर यात्रा करने और बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गयी.

जुलाई में 63 हजार मामले पकड़े गये

जुलाई 2026 के दौरान सोनपुर मंडल में कुल 63 हजार 191 टिकट जांच मामले पकड़े गये. इन मामलों से रेलवे को 6 करोड़ 13 लाख 63 हजार 202 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. जांच अभियान के दौरान यात्रियों से नियमानुसार किराया और जुर्माना वसूलने के साथ ही उन्हें वैध टिकट लेकर यात्रा करने और रेलवे के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया.

वित्तीय सत्र में 21 करोड़ राजस्व

वर्तमान वित्तीय सत्र में अब तक सोनपुर मंडल में कुल 2 लाख 88 हजार 274 टिकट जांच मामले दर्ज किये गये हैं. इन मामलों से कुल 21 करोड़ 64 लाख 08 हजार 564 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है. रेलवे के अनुसार, यह उपलब्धि सोनपुर मंडल की प्रभावी टिकट जांच व्यवस्था और राजस्व संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

वैध टिकट लेकर यात्रा करने अपील

सोनपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध और उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें. साथ ही रेलवे नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित, सुविधाजनक और नियमसम्मत यात्रा सुनिश्चित करने में रेलवे का सहयोग करें.

Also Read: बेगूसराय में कुएं से युवक का शव बरामद, एक दिन से था लापता; पुलिस जांच में जुटी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >