Begusarai News : बलिया पुलिस के द्वारा शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच स्थित हरिओम नगर मोहल्ले में छापेमारी कर करीब 24 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरिओम नगर निवासी नबी खलीफा के पुत्र मो आशिक के घर में अवैध रूप से विदेशी शराब रखी गयी है. पुलिस टीम ने उसके घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब और बीयर बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
बेगूसराय: बलिया के हरिओम नगर में छापेमारी, एक तस्कर गिरफ्तार

बेगूसराय: बलिया के हरिओम नगर में छापेमारी, एक तस्कर गिरफ्तार
Copied link
बलिया पुलिस ने शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए हरिओम नगर में छापेमारी की. इस दौरान 24 लीटर विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई, साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.