बिहार बंद का बलिया में नहीं दिखा असर, बाजार खुले रहे, पुलिस की मुस्तैदी से पूरे दिन रहा माहौल शांत

बलिया में शनिवार को विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत बिहार बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला. बाजार, बैंक, सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक परिवहन सामान्य दिनों की तरह संचालित होते रहे. प्रशासन की सख्ती के बीच पूरे दिन क्षेत्र में शांति बनी रही.

Begusarai News : बेगूसराय के बलिया में शनिवार को विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत बिहार बंद का खास असर देखने को नहीं मिला. बाजार, बैंक, सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक परिवहन सामान्य दिनों की तरह संचालित होते रहे. प्रशासन की सख्ती और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे दिन क्षेत्र में शांति बनी रही.

बंद के बावजूद सामान्य रही जनजीवन की रफ्तार

बिहार बंद के आह्वान के बावजूद बलिया में दैनिक गतिविधियां सामान्य रहीं. बाजार खुले रहे और सरकारी कार्यालयों में नियमित कामकाज चलता रहा. हालांकि बंद को देखते हुए कई लोगों ने अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से परहेज किया, लेकिन जनजीवन पर इसका कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा.

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

बंद को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा. नगर परिषद क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बलिया बाजार, लखमिनियां बाजार, बड़ी बलिया बाजार समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. पूरे दिन पुलिस की गश्ती टीम लगातार सक्रिय रही और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई.

अधिकारियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार और बलिया थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया. उन्होंने गश्ती दलों की निगरानी करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया. प्रशासन की मुस्तैदी के कारण पूरे दिन कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishna

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >