बेगूसराय : बखरी के इस वार्ड में 1.5 साल से नहीं है कोई पार्षद, विकास ठप, अब उठी उपचुनाव की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन

Begusarai Municipal Council By-Election : बखरी नगर परिषद के वार्ड संख्या-21 में पार्षद का पद रिक्त होने से विकास कार्य ठप हैं. भाजपा नेता नीरज नवीन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से अविलंब उपचुनाव कराने की मांग की है. इस पद के खाली रहने से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रभावित हो रहा है.

Begusarai Municipal Council By-Election : बेगूसराय जिले के बखरी नगर परिषद क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. वार्ड संख्या-21 में पार्षद का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण विकास कार्य पूरी तरह बाधित हो रहे हैं. इसे लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद नीरज नवीन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री से अविलंब उपचुनाव कराने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में डीएम को एक आवेदन सौंपकर वार्डवासियों की समस्याओं से अवगत कराया है.

वार्ड 21 में क्यों रिक्त है पार्षद का पद

नीरज नवीन ने अपने आवेदन में बताया है कि वार्ड संख्या-21 के निर्वाचित पार्षद हीरा राम का 29 मार्च 2025 को असामयिक निधन हो गया था. उनके निधन के बाद से ही इस वार्ड में पार्षद का यह महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़ा है. इस वजह से इलाके में जनप्रतिनिधित्व का घोर अभाव बना हुआ है.

विकास कार्यों पर पड़ रहा है सीधा असर

पार्षद का पद खाली रहने का सीधा असर वार्ड के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर पड़ रहा है. वार्ड में जलजमाव और सफाई व्यवस्था जैसी कई बुनियादी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं. जनप्रतिनिधि के नहीं होने से इन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है.

सरकारी योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ

डीएम को दिए आवेदन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जनप्रतिनिधि के अभाव में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रभावित हो रहा है. इस वार्ड में अनुसूचित, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा समुदाय की आबादी काफी अधिक है, इसलिए यहां एक निर्वाचित पार्षद का होना अत्यंत आवश्यक है.

नियम के बावजूद नहीं कराया गया चुनाव

नीरज नवीन ने कहा कि नगर निकायों में रिक्त पदों पर नियमानुसार एक निर्धारित अवधि के भीतर उपचुनाव कराया जाना चाहिए. लेकिन, पार्षद हीरा राम के निधन के डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक यहां उपचुनाव नहीं कराया गया है.

डीएम से की गई ये मांग

भाजपा नेता ने जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग से मांग की है कि संविधान और निर्वाचन नियमों के अनुरूप वार्ड में शीघ्र उपचुनाव कराया जाए. उन्होंने कहा कि चुनाव होने के बाद ही वार्ड के विकास कार्यों में तेजी आ सकेगी और आम लोगों को अपने चुने हुए जनप्रतिनिधि का लाभ मिल सकेगा. अब देखना है कि जिला प्रशासन इस आवेदन पर कब तक निर्णय लेता है.

Also Read : बेगूसराय के सिमरिया धाम में स्वामी चिदात्मन जी का जन्मोत्सव, उमड़े श्रद्धालु


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >