बाबा साहेब आंबेडकर देश का नहीं चाहते थे बंटवारा : गिरिराज सिंह

भाजपा द्वारा रविवार को सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र बखरी में संत शिरोमणि रविदास जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

बखरी. भाजपा द्वारा रविवार को सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र बखरी में संत शिरोमणि रविदास जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.शकरपुरा में आयोजित समारोह का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री जनक राम, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा एवं अनुसूचित जाति जनजाति प्रदेश महामंत्री संजय राम आदि ने संयुक्त रूप से किया. समारोह को संबोधित करते हुए सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि यह मिथिला की धरती है.जहां भगवान शंकर ने विद्यापति के यहां सेवा किया था. बिहार की यह सांस्कृतिक धरती है, सनातनियों की धरती है.बाबा साहब आंबेडकर देश का बंटवारा नहीं चाहते थे.उन्हें किसने अपमानित किया.यह बात दलित समाज के पढ़े लिखे लोग जानते हैं. कांग्रेस पार्टी ने दो-दो बार उन्हें चुनाव हराया.सबने भारत रत्न ले लिया,लेकिन बाबा साहब आंबेडकर को नहीं दिया गया.जब वाजपेयी जी सरकार में आए तो उन्होंने भारत रत्न दिया.समारोह को संबोधित करते हुए बिहार सरकार में मंत्री जनक राम ने कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार सभी वर्ग के लिए काम कर रहे हैं. समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा है.उनका सर्वांगीण विकास किया जा रहा है. उन्होंने सम्मेलन में मौजूद लोंगों से नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में बखरी से एनडीए का जो भी प्रत्याशी होगा,उसे वोट देकर बखरी और बिहार में विकास की एक नयी दिशा देनी है.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास और आंबेडकर जन जन के पूज्य हैं.सम्मेलन में विषय प्रवेश भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक सुनील राम ने किया. जबकि बिहार अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य संजय राम, मीनू राम,कपिलदेव राम,राहुल राम आदि ने संबोधित किया.मौके पर जिला परिषद् अध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान,पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,पूर्व प्रत्याशी रामशंकर पासवान,उमेश पासवान,जिला परिषद् सदस्य घनश्याम राय,प्रखंड बीस सूत्री सह ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार,जिला प्रवक्ता सिधेश आर्य,नगर अध्यक्ष कामिनी कंचन,नीरज नवीन,केशव मिश्रा आदि मौजूद थे. वहीं एसडीएम सन्नी कुमार सौरव, एसडीपीओ कुंदन कुमार,सीओ राकेश कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी समेत भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >