आयुर्वेद महाविद्यालय में 38 छात्रों के नामांकन को मिली अनुमति, नए सत्र को लेकर खुशी

Begusarai News : बेगूसराय के राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय को नए सत्र के लिए 38 छात्रों के नामांकन की अनुमति मिल गई है. नीट उत्तीर्ण छात्र प्रवेश ले सकेंगे.

Begusarai News : भारतीय चिकित्सा केंद्रीय आयोग ने राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय, बेगूसराय में नए सत्र के लिए 38 छात्रों के नामांकन की अनुमति दे दी है. नए सत्र में विद्यार्थियों के प्रवेश की अनुमति मिलने के बाद महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है. प्राध्यापकों और आम लोगों ने इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी एवं बिहार सरकार के निदेशक आयुर्वेद डॉ. वरुण कुमार को बधाई दी है.

स्वास्थ्य विभाग की लगातार बैठकों के बाद मिली अनुमति

नए सत्र की मान्यता को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले एक सप्ताह से पटना स्थित आयुर्वेद महाविद्यालय और बेगूसराय स्थित आयुर्वेद महाविद्यालय में लगातार बैठकें की जा रही थीं. स्वास्थ्य विभाग के सचिव, अपर सचिव, संयुक्त सचिव एवं निदेशक आयुर्वेद के साथ प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी के प्रयासों से बेगूसराय आयुर्वेद महाविद्यालय में 38 छात्र-छात्राओं के नामांकन का रास्ता साफ हो गया है.

नीट-2026 में सफल विद्यार्थी ले सकेंगे प्रवेश

मेडिकल प्रवेश के लिए आयोजित नीट-2026 परीक्षा में सफल विद्यार्थी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के माध्यम से मेरिट के आधार पर राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय, बेगूसराय में प्रवेश ले सकेंगे. नामांकन की अनुमति मिलने से नए सत्र में विद्यार्थियों के प्रवेश का रास्ता स्पष्ट हो गया है.

2019 से लगातार 38 विद्यार्थियों के नामांकन का मिल रहा आदेश

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2019 से अब तक लगातार 38 विद्यार्थियों के नामांकन का आदेश प्राप्त होता रहा है. उन्होंने नए सत्र की मान्यता के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और संबंधित पदाधिकारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया.

Also Read : नवादा में धूमधाम से मना जा रहा रक्षाबंधन, भाइयों की कलाई पर सजी रंग-बिरंगी राखियां, बहनों ने मांगी लंबी उम्र की दुआ

प्राध्यापकों ने प्राचार्य को दी बधाई

नए सत्र की मान्यता मिलने पर महाविद्यालय के उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, सह प्राध्यापक डॉ. लाल कौशल कुमार, प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. रमन रंजन, डॉ. मुन्ना कुमार एवं डॉ. मनीष कुमार आलोक ने प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी को हार्दिक बधाई दी है. अधिकारियों और प्राध्यापकों ने इसे महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है.

Also Read : नवादा में कजरी महोत्सव का आयोजन, लोक परंपरा को बचाने का लिया संकल्प


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >