Begusarai News: फुलवड़िया थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए मारपीट के दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि पुलिस अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चला रही है.
कैरीबाड़ी से हुई दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि गुप्त सूचना और गुप्त निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कैरीबाड़ी गांव में छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों को धर-दबोचा गया. पकड़े गए आरोपितों की पहचान फुलवड़िया कैरीबाड़ी निवासी महेंद्र महतो और प्रमोद महतो के रूप में की गई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है.
