बेगूसराय: खोदावंदपुर के बरियारपुर पश्चिमी में 24 घंटे का अष्टयाम महायज्ञ संपन्न, बूढ़ी गंडक नदी में कलश विसर्जन के साथ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

खोदावंदपुर के बरियारपुर पश्चिमी गांव में आयोजित 24 घंटे का अष्टयाम महायज्ञ कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुआ. भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने लिया भाग.

Begusarai News: सावन माह की अंतिम सोमवारी के पावन उपलक्ष्य पर बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों—डिहवार स्थान (सुबी टोल) एवं बाबा पाण्डेश्वर धाम (पछियारी टोल)—में आयोजित 24 घंटे का अखंड अष्टयाम महायज्ञ मंगलवार की देर शाम विधि-विधान से कलश विसर्जन के साथ संपन्न हो गया. अखंड संकीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा इलाका 'हरे राम हरे कृष्ण' और 'सीताराम' के जयकारों से गुंजायमान रहा.

24 घंटे तक गूंजा अखंड सीताराम संकीर्तन

सुबी टोल स्थित डिहवार स्थान में 24 अगस्त की शाम को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया था. लगातार 24 घंटे तक श्रद्धालुओं और कीर्तन मंडलियों द्वारा अखंड ‘सीताराम’ नाम महामंत्र का संकीर्तन किया गया. वहीं, पछियारी टोल स्थित बाबा पाण्डेश्वर धाम परिसर में ‘सीताराम, राधेश्याम, गौरीशंकर, जय हनुमान’ के संकीर्तन के साथ अष्टयाम यज्ञ संपन्न हुआ.

भव्य राम दरबार झांकी बनी मुख्य आकर्षण

यज्ञ के दौरान निकाली गई प्रभु श्रीराम के दरबार की जीवंत एवं भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही. मनमोहक झांकी के दर्शन के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे पहुंचे. इस धार्मिक अनुष्ठान के संचालन में राजीव कुमार, पिंकू कुमार, मनीलाल महतो, रामचंद्र महतो, दिनेश कुमार, अर्जुन महतो एवं श्याम कुमार श्याम ने प्रमुख भूमिका निभाई.

बूढ़ी गंडक के मिर्जापुर व रामघाट पर 51 कलशों का हुआ विसर्जन

मंगलवार की देर शाम 51 कन्याओं एवं कलशधारियों ने पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली. इसके बाद बूढ़ी गंडक नदी के मिर्जापुर घाट एवं रामघाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों का विसर्जन किया गया. महायज्ञ को सफल बनाने में शंभू यादव भगत, प्रमोद यादव, रामचंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग दिया.

Also Read: बेगूसराय: सिमरिया घाट पर शराब के नशे में शवयात्रियों से उलझा BSAP जवान, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने जवान को भेजा जेल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >