प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राओं के बीच प्रेरण सत्र का आयोजन

जीडी कॉलेज स्थित प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राओं के बीच प्रेरण सत्र का आयोजन किया गया.

बेगूसराय. जीडी कॉलेज स्थित प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राओं के बीच प्रेरण सत्र का आयोजन किया गया. प्राक प्रशिक्षण केंद्र के वर्ग कक्ष में आयोजित प्रेरण सत्र को संबोधित करते हुए बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा कि सफलता का मूलमंत्र स्वाध्याय और इसके लिये एकाग्रचित होना है. उन्होंने कहा कि आप दिन-रात या रटन्तु होकर पढ़ रहे हैं और सफलता नहीं मिल रही है तो इसमें कही न कहीं सही मार्गदर्शन का अभाव है. उन्होंने छात्र- छात्राओं से वर्ग में निरन्तर आने निर्देश दिया. कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नहीं है. वहीं डॉ अभिषेक कुन्दन ने कहा कि बहुत ज्यादा गहराई में जाने की जरूरत नहीं है, लेकिन आपको हर विषयों की क्षैतिज जानकारी होनी चाहिए. आपको उन हर पहलुओं पर ध्यान की जरूरत है जिन्हें आप आवश्यक नहीं समझते हैं. वहीं प्रेरण सत्र की अध्यक्षता करते हुए केन्द्र के प्रधानाचार्य प्रो भूपेन्द्र नारायण ने कहा कि प्रतिस्पर्धा का दौर है. भीड़ में आपको अपना लक्ष्य साधना होगा. उन्होंने बच्चों को वर्ग से जुड़े रहने और सामान्य ज्ञान के अध्ययन की ओर विशेष ध्यान दिलाया. खासकर उन्होंने कहा कि आज मोबाइल से बचने की जरूरत है. प्रेरण सत्र में स्वागत संबोधन करते हुए निदेशक डॉ शशिकांत पांडेय ने कहा कि आपको नियमित रूप से अध्ययन करना होगा. एक दिन बहुत ज्यादा और एक दिन कम, ऐसा नहीं बल्कि नियम से अध्ययन कार्य से जुड़ें. संचालन डॉ कुन्दन कुमार ने किया. मौके पर डॉ दिनेश कुमार, डॉ अमिय कृष्ण, अजीत कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >