सास व ननद की प्रताड़ना से परेशान चार बच्चों की मां ने खाया जहर, मौत

तेघड़ा थाना क्षेत्र में सास और ननद की प्रताड़ना से परेशान चार बच्चे की मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया.

तेघडा. तेघड़ा थाना क्षेत्र में सास और ननद की प्रताड़ना से परेशान चार बच्चे की मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया. घटना तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत पिढ़ौली पंचायत की बताई जा रही है. वहीं मृतका की पहचान पिढ़ौली पंचायत निवासी हरेराम पासवान की पत्नी लगभग 35 वर्षीय रुक्मिणी देवी के रूप में की गयी है. मृतका को दो पुत्र और दो पुत्री था. घटना की सूचना पर तेघड़ा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की और शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि सास व ननद के विवाद में महिला के जहर खाकर आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिली है. मृतका के परिजन ने घटना के संबंध में अभी आवेदन नहीं दिया है. वहीं घटना के बाद मृतका के मां, पिता और भाई का रो रोकर बुरा हाल है.

तेघड़ा थाना क्षेत्र की पिढ़ौली पंचायत की घटना, पति सहित परिजन फरार

वहीं घटना के संबंध में मृतका के पिता मधुरापुर पुवारी टोला( पासवान टोला) शत्रुघ्न पासवान ने बताया कि कल 28 अप्रैल को बेटी ने फोन कर बताया कि ननद और सास उसके साथ फिर से मारपीट कर रही है, आकर पंचायत कर दिजिए. पिता और भाई ने मंगलवार 29 अप्रैल को उसके पास आने की बात कह फोन रख दिया और मंगलवार की सुबह 08 बजे पिढ़ौली के ग्रामीण से सूचना मिली की उनकी बेटी ने सलफास जहर खा लिया. जिसके बाद मृतका के पिता, भाई और परिजन हैरान परेशान होकर उसकी खोज खबर करने लगे और उसके पति को फोन करने लगे. लेकिन पति सही जानकारी नहीं दे रहा था. पता लगाते हुए मृतका के पिता भाई और परिजन लगभग 12 बजे लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचे. जहां उनकी बेटी मरणासन्न स्थिति में वेंटिलेटर पर थी. उसके पति ने ससुर सास, सारा और उसके अन्य परिजन को देख रूपया लाने के बहाने अपने साला का मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया. और मोबाइल ऑफ कर लिया. इसी दौरान चिकित्सक ने रुक्मिणी देवी को मृत घोषित कर दिया. मृतका के पिता, माता, भाई और अन्य परिजन ने बेटी के पति, सास, ननद और ननदोसी पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. और कहा कि बेटी की ननद और ननदोसी बराबर पिढ़ौली में ही रहते हैं. उनकी बेटी को वे सभी सास और पति के साथ मिलकर खूब प्रताड़ित करते थे. पति मजदूरी करता है. मां की मौत के बाद चारों मासूम बच्चे का जीवन अंधकारमय बना हुआ है. परिजनों ने बताया कि बेटी के शादी का लगभग 17 वर्ष से अधिक हो गया था. वहीं पीड़ित परिजन ने बताया कि मृतका की सास, ननद, ननदोसी और पति सभी घटना के बाद से फरार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >