गाली देने से मना करने पर किया तोड़फोड़ व झोंपड़ीनुमा घर में लगायी आग

दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव स्थित वार्ड दस में एक युवक ने अपनी धर्मपत्नी के साथ गाली गलौज व मारपीट कर रहे थे

खोदावंदपुर. दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव स्थित वार्ड दस में एक युवक ने अपनी धर्मपत्नी के साथ गाली गलौज व मारपीट कर रहे थे तभी गांव के ही राम सेवक पंडित ने युवक को गाली देने से मना किया तो नशेड़ी युवक ने उसके घर पर आकर झोपड़ी में रखे सामानों को पहले उठा पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया, फिर झोपड़ीनुमा घर में आग लगा दिया. जिससे घर में रखे जलावन सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया. घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गया और स्थानीय ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया. बाद में पहुंची अग्निशमन द्वारा आग को पूरी तरह बुझाया गया. अग्निपीड़ित चलकी गांव के स्व बासुदेव पंडित का पुत्र राम सेवक पंडित है. घटना की सूचना पाकर पहुंची खोदावंदपुर पुलिस को अग्नि पीड़ित ने बताया कि जब वह अपने खेत से घर लौट रहा था तो रास्ते में उसका पड़ोसी व स्वर्गीय वीरन पंडित का पुत्र रंजीत पंडित अपनी पत्नी के साथ गाली गलौज कर रहा था. वह रुककर रंजीत पंडित को पत्नी के साथ ऐसा व्यवहार करने से मना किया. इसी बात से गुस्साए रंजीत पंडित उसके घर पर दौड़कर आ गया और पहले उसकी झोपड़ी का दरवाजा तोड़ दिया और उसमें रखे दो कुर्सियों को पटककर तोड़ दिया, फिर उसने झोपड़ी में आग लगा दी. अग्नि पीड़ित ने बताया कि उस समय उसके घर का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था, परंतु पड़ोस के लोगों ने नशेड़ी रंजीत पंडित की यह करतूत देखा है. स्थानीय पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >