पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

पत्नी से हुए झगड़ा के बाद एक 42 वर्षीय युवक ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी है.

बलिया. पत्नी से हुए झगड़ा के बाद एक 42 वर्षीय युवक ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी है. मामला बलिया थाना क्षेत्र के सालेहचक पंचायत अंतर्गत बरबीघी वार्ड 2 की बताई गयी है. मृतक की पहचान स्वर्गीय श्रीलाल महतो के 42 वर्षीय पुत्र बबलू महतो के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात मृतक का अपनी पत्नी शोभा देवी के साथ किसी पारिवारिक बात को लेकर कहा सुनी हो गयी. जिससे मृतक अपना आपा खो बैठा और देर रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिजनों को सुबह जगने के बाद हुई जब लोग जागे तो देखा कि मृतक फंदे से लटका है. स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना मंगलवार की सुबह पुलिस को दी गयी.

बलिया थाना क्षेत्र की सालेहचक पंचायत के बरबीघी वार्ड-2 की घटना

पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेगूसराय भेज दिया. इस संबंध में प्रशिक्षु आइपीएस सह थानाध्यक्ष साक्षी कुमारी ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन दिये जाने पर प्राथमिक दर्ज की जायेगी. मृतक के संबंध में बताया जाता है कि उसके तीन पुत्री एवं दो पुत्र है. जिसका भरण पोषण मृतक खेती-बाड़ी एवं मजदूरी कर करता था. घटना के बाद घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पत्नी सहित बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है. पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार परिजनों के द्वारा मंगलवार को कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >