सड़क हादसों में महिला की मौत, तीन लोग जख्मी
बेगूसराय(नगर) : नगर थाना क्षेत्र के काली स्थान चौक के समीप सड़क हादसे में नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर निवासी 50 वर्षीय द्रौपदी देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी हो गया. बताया जाता है कि उक्त महिला पैदल जा रही थी. इसी क्रम में अनियंत्रित […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
August 10, 2015 11:43 PM
बेगूसराय(नगर) : नगर थाना क्षेत्र के काली स्थान चौक के समीप सड़क हादसे में नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर निवासी 50 वर्षीय द्रौपदी देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी हो गया. बताया जाता है कि उक्त महिला पैदल जा रही थी.
इसी क्रम में अनियंत्रित टाटा जेन गाड़ी ने महिला को ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी.
बाद में स्थानीय लोगों ने चालक समेत गाड़ी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. दूसरी ओर नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक पर ट्रक की ठोकर से दो युवक जख्मी हो गये. जख्मी युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है.
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 9:45 PM
January 15, 2026 9:44 PM
January 15, 2026 9:43 PM
January 15, 2026 9:41 PM
January 15, 2026 9:38 PM
January 15, 2026 9:36 PM
January 15, 2026 9:35 PM
January 15, 2026 9:34 PM
January 15, 2026 9:33 PM
January 14, 2026 10:14 PM
