बेगूसराय नगर, तेघड़ा, मटिहानी और नौला क्रिकेट क्लब की टीमें जीतीं

बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट लीग के दूसरे दिन बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब, तेघड़ा क्रिकेट क्लब, मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब और नौला क्रिकेट क्लब की टीम विजयी रही.

बेगूसराय. बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट लीग के दूसरे दिन बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब, तेघड़ा क्रिकेट क्लब, मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब और नौला क्रिकेट क्लब की टीम विजयी रही. गांधी स्टेडियम में चल रहे मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब और साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब के मुकाबले में मटिहानी ने साहेबपुर कमाल को रोमांचक मुकाबले में छह रनों से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मटिहानी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में 30वें ओवर में 233 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जिसमें मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक पीयूष ने 90 रन और सनोज ने 46 रनों का योगदान दिया. वहीं, साहेबपुरकमाल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सूरज ने चार और अंकित ने तीन विकेट प्राप्त किया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी साहेबपुरकमाल की टीम 30 ओवर में मात्र 227 रन ही बना सकी. साहेबपुरकमाल की ओर से मनीष ने 69 और अंकित ने 51 रनों की उम्दा पारी खेली. वहीं, मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट गुलशन और पीयूष ने 3-3 विकेट प्राप्त किया. इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, वरिष्ठ क्रिकेटर कन्हैया कुमार, निराला कुमार ने संयुक्त रूप से मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब के पीयूष राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया. आरकेसी मैदान में खेले जा रहे मुकाबले में नौला क्रिकेट क्लब ने बीहट क्रिकेट क्लब को चार रनों से हराया. ग्रीन पार्क मैदान में खेले जा रहे मुकाबले में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने बखरी क्रिकेट क्लब को पांच रन से हराया और हर्ले के मैदान में खेले जा रहे तेघड़ा क्रिकेट क्लब ने दिनकर क्रिकेट क्लब को 158 रन से हराया. जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया 16 जनवरी को भी चारों मैदान पर अंडर 19 के मुकाबले खेले जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >