डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में खुशी

सात निश्चय- तीन के तहत सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा अब धरातल पर उतरता दिख रहा है.

बेगूसराय. सात निश्चय- तीन के तहत सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा अब धरातल पर उतरता दिख रहा है. इस आशय का एक पत्र सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजा गया है. इस उपलब्धि पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जीडी कॉलेज परिसर में गुलाल लगाकर एवं लड्डू खिलाकर जश्न मनाया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इस मुद्दे पर लंबे समय से संघर्ष करती रही है एवं चुनाव में भी यह एक गंभीर मुद्दा रहा है. इस पर प्रदेश कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि आज विद्यार्थी परिषद की मांग के आगे सरकार झुकी है. प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने हेतु सरकार ने अच्छी पहल की है. प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुरूप प्रत्येक डिग्री कॉलेज में वर्ग, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की संख्या तय की जाये एवं इसी सत्र से नामांकन प्रारंभ को लेकर हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा. नगर मंत्री अजीत कुमार एवं जिला मीडिया संयोजक अमन कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्र हितों के लिए इस प्रकार की लड़ाई लड़ते आयी है और आगे भी लड़ती रहेगी. मौके पर नगर सह मंत्री प्रहलाद कुमार, सूरज कुमार, सोशल मीडिया संयोजक मनीष कुमार, जीडी कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक कुमार, सुमित चौरसिया, हर्ष, गुलशन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >