Begusarai News : मैट्रिक परीक्षा : प्रथम पाली में 439 व दूसरी पाली में 347 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Begusarai News : जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक की परीक्षा तीसरे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई.

बेगूसराय. जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक की परीक्षा तीसरे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. दोनों पालियों में द्वितीय मातृभाषा संस्कृत विषय की परीक्षा हुई. प्रथम पाली में कुल 26,054 परीक्षार्थियों में 25,615 उपस्थित एवं 439 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कुल 24,725 परीक्षार्थियों में 24,378 उपस्थित एवं 347 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने कही.

जिले के 38 केंद्राें पर तीसरे दिन संस्कृत विषय की हुई परीक्षा

परीक्षा में देरी न हो जाय इसको लेकर परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिए थे. परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड एवं गहन जांच करके ही उन्हें परीक्षा भवन में प्रवेश दिया गया. जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया. सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही थी. परीक्षा केंद्र के आसपास धारा-144 लागू की गयी थी. बताते चलें कि 20 फरवरी (गुरुवार) को दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा सम्पन्न होगी.

संस्कृत के प्रश्न थे आसान

एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर में प्रथम पाली की परीक्षा सम्पन्न करने वाले परीक्षार्थियों ने बताया कि संस्कृत विषय के प्रश्न आसान ही थे. इस संबंध में राहुल कुमार ने बताया कि सभी प्रश्न आसान थे. सभी प्रश्नों को हल किया हूं. वहीं अभिषेक कुमार ने बताया कि संस्कृत विषय के प्रश्न में अच्छे अंक जरूर आएंगे क्योंकि सभी प्रश्नों को हल किया हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >