अध्यक्ष पद पर जयदेव व पवन विजयी
तेघड़ा. गौरा दो पंचायत के काजी रसलपुर दुग्ध उत्पाद सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के लिए जयदेव यादव तीन मतों से विजयी हुए. मतदाताओं द्वारा कुल 55 मत डाले गये, जिसमें वैध मतों की संख्या-53 थी. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ, तेघड़ा ने बताया कि जयदेव यादव को कुल 28 मत और महेंद्र यादव को 25 […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
April 28, 2015 8:04 PM
तेघड़ा. गौरा दो पंचायत के काजी रसलपुर दुग्ध उत्पाद सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के लिए जयदेव यादव तीन मतों से विजयी हुए. मतदाताओं द्वारा कुल 55 मत डाले गये, जिसमें वैध मतों की संख्या-53 थी. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ, तेघड़ा ने बताया कि जयदेव यादव को कुल 28 मत और महेंद्र यादव को 25 मत प्राप्त हुए. मतों की गिनती बबन सभागार में हुई.मौके पर मुखिया गिरीश कुमार राय, कामदेव यादव, सियाराम रजक, गांगो यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे. ााहेबपुरकमाल प्रतिनिधि के अनुसार प्रभात नगर चौकी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के चुनाव में पवन सिंह अध्यक्ष पद के लिए सात मत से विजयी हुए. पवन सिंह को 18 मत और शंभु सिंह को 11 मत प्राप्त हुए.
...
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 9:58 PM
January 15, 2026 9:57 PM
January 15, 2026 9:56 PM
January 15, 2026 9:45 PM
January 15, 2026 9:44 PM
January 15, 2026 9:43 PM
January 15, 2026 9:41 PM
January 15, 2026 9:38 PM
January 15, 2026 9:36 PM
January 15, 2026 9:35 PM
