राष्ट्रीय लोक अदालत से 3480 मामले निबटे, पक्षकारों से 4 करोड़ 12 लाख पर हुआ समझौता

वर्ष 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत बेगूसराय जिला न्यायालय में 9 मई को आयोजित किया गया.

बेगूसराय. वर्ष 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत बेगूसराय जिला न्यायालय में 9 मई को आयोजित किया गया. जिसमें 20 पीठों का गठन किया गया और इन पीठों के संचालन की जिम्मेदारी न्यायाधीश विजेंद्र कुमार, संजय कुमार तृतीय ,रवि शंकर कुमार, अरुण कुमार ,श्रीराम झा, मनोज कुमार पंचम ,नवीन कुमार श्रीवास्तव ,कविता कुमारी, विवेक चंद्र वर्मा, रंजन कुमार ,सुशांत कुमार, पप्पू कुमार पंडित ,राकेश कुमार ,आशुतोष कुमार, सत्य प्रकाश, रणधीर कुमार, रंजन देव, अवनेंद्र प्रकाश, मनोज कुमार सिंह, और लीला को जिम्मेदारी दी गई. राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत एवं जिला जज, संजय कुमार तृतीय, ब्रजेश कुमार सिंह एवं डीएलएसए के सचिव करुना निधि प्रसाद आर्य, डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसवी मनीष ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर सचिव श्री आर्या ने कहा कि इस बार का राष्ट्रीय लोक अदालत काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार ट्रैफिक चालान से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए सरकार की ओर से परिवहन विभाग और जज के द्वारा आम जनता को ट्रैफिक चालान की राशि से ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी. आम जनता को ट्रैफिक चालान से जुड़े मामले में 50% छूट दी गयी। इस राष्ट्रीय लोक अदालत से समझौता योग्य आपराधिक मामले, परिवार न्यायालय के मामले, बिजली विभाग के मामले ,बैंक के ऋण संबंधी मामले समेत अनेक मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों की सहमति से किया गया. इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य आकर्षण का केंद्र था ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले. ट्रैफिक चालान के लिए 5 पीठों का गठन किया गया था और ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले के निपटारा के लिए पांचो पीठ गांधी स्टेडियम बेगूसराय में बनाई गई थी. ट्रैफिक चालान मामले को लेकर हजारों लोग गांधी स्टेडियम में उपस्थित हुए ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले की सुनवाई के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का समय 9:00 बजे रात्रि तक बढ़ा दिया गया और रात्रि 9:00 बजे तक ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले की सुनवाई की गयी. शाम 7 बजे तक ट्रैफिक चालान के 688 मामले निष्पादित किए गये और ट्रैफिक चालान मामले मे कुल 16 लाख की वसूली की गयी. इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत से कुल 3480 मामले निष्पादित किए गए. जिसमें आपराधिक मामले 1729 निष्पादित किए गये. बैंक अपने बकायदारों से 1759 मामले मे कुल लगभग 3 करोड़ 50 लाख पर समझौता किया. बिजली विभाग के लगभग 56 मामले में बिजली विभाग द्वारा समझौता के आधार पर 44 लाख की राशि पर मामले निष्पादित की गई. दुर्घटना दावा के एक मामले 15 लाख 38 हजार पर निष्पादित किए गए. परिवार न्यायालय के कुल 13 मामले निष्पादित किए गये. रेलवे कोर्ट से 679 मामले निष्पादित किए गए. अनुमंडल कोर्ट मंझौल से 34,बखरी कोर्ट से 93 बलिया कोर्ट से 60, तेघङा कोर्ट से 76 मामले निष्पादित किए गए. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषिकांत और डीएलएसए के सचिव करुणानिधि निधि प्रसाद आर्य सभी पीठों मे जाकर मुआयना करते रहे और लोगों के शिकायत सुनने के बाद उसका निपटारा भी करते रहे. राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए सचिव ने सभी न्यायाधीशों एवं जिला वासियों को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >